धूमधाम से मनाया गया स्वामी हरिगिरि महाराज का 13 वा पाटोत्सब

--Advertisement--

Image

ककीरा- भूषण गूरुंग

आज ककीरा के स्वामी हरिगिरि महाराज जी के सन्यास आश्रम के रामेस्वर धाम मंदिर में 13 वा पाटोत्सब उत्सब बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया गया। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ एकत्रित होनी शुरु हो गई। पंडित नवीन शर्मा के अगुवाई मे मंदिर परिसर मे पूजा अर्चना की गई ।

मंदिर परिसर के सभी देवी देवताओं को रुद्रा अभिषेक कराया गया।और सभी को दूध दही तील जो चावल शहद,और गगाजल कर स्नान करवाया गया उसके उपरांत सभी देवीदेवताओं को नया वस्त्र धारण किया गया। उसके बाद स्वामी हरिगिरि जी की मूर्ति को चादी कि पालकी में बिठाकर मंदिर परिसर से प्राचीन शिव मंदिर में तक शोभायात्रा निकाली गई।

उसके बाद मदिर परिसर मे ध्वजा रोहन किया गया। वही गुजरात से आए हुए डॉ कुणाल भाई शास्री अहमदाबाद वाले जो कि बच्चन से ही नेत्रहीन होने के बाबजूद भी संस्कृत मे पी एच डी की है।

उन्होंने अपने मधुर वाणी से मंदिर में आए हुए लोगो को मंतर मुग्ध कर दिये उनकी वाणी और उनकी विचार को सुन कर लोगो के आखों मे आंसू तक छलक आए। और खूब तालियां बटोरी उसके बाद यह स्थानीय महिलाओ द्वारा भजन कीर्तन किया गया ।उसके बाद सभी लोगो के लिये भंडारे का आयोजन किया गया।

इस मौके में मुख्या ट्रस्टी राजन भाई पटेल ,डॉ कुणाल भाई शास्री ,उनके माता पिता, सुरजीत सिंह,डॉ दिलीप कुमारकर,सजीव पठानिया,प्रवीण शाह,देवकी नन्दन, कीर्ति वसिष्ट, सरोज थापा लक्मी थापा कुबेर थापा सपना थापा, तरुण मल्होत्रा ,देविंदर राज महाजान के अलावा कई गण मान्य लोग शामिल थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...