
ज्वालामुखी, शीतल शर्मा
ज्वालामुखी भाजपा मंडल को 6 महीने पूर्व निरस्त करने के बाद पार्टी हाईकमान प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने दोबारा से इलाके के विद्यायक रमेश धवाला के करीबियों में शुमार मान सिंह राणा को दोबारा से मंडल अध्यक्ष की कमान सौंपकर क्लीन चिट दी और सियासी संतुलन बनाकर जहां धवाला की संगठन से नाराजगी खत्म करने का काम किया है वहीं पवन राणा समर्थकों को भी चंगर से मंडलाध्यक्ष चुनकर राहत दी है।
वहीं पार्टी संगठनात्मक जिलाअध्यक्ष देहरा संजीव शर्मा ने जवालामुखी प्रकरण को शांत करने में अपनी सियासी सूझबूझ दर्शा कर पार्टी हित में इस निर्णय को करवाने में अहम भूमिका अदा की है। ताकि मिशन 2022 में एक बार फिर से भाजपा को सत्तासीन किया जा सके। वहीं पार्टी की ओर से आधिकारिक पुष्टि में मान सिंह राणा को एक हफ्ते में कार्यकारिणी भी गठित करने के लिए कहा गया है।
गौरतलब है कि ज्वालामुखी विधानसभा से विधायक रमेश धवाला और संगठन मंत्री पवन राणा के विच तकरार जगजाहिर हुई धवाला का कहना था कि संगठन मंत्री जो की उन्ही के हल्के से हैं। मंडलों, प्रकोष्ठों की नियुक्तियों में लगातार दखल दे रहे है जिससे पार्टी कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। धवाला अरसे से संगठन मंत्री के खिलाफ अपनी शिकायतों की फेहरिस्त को लंबी करते हुए पार्टी के उच्च पदस्थ पदाधिकारियों तक पहुंचाते रहे। शायद यही वजह है कि अब धवाला की टीम के पदाधिकारी को दोबारा से पद देकर 2022 के चुनाव को देखते हुए अंतर कलह पर पार्टी ने विराम लगाया है।
पार्टी विरोधी गतिविधियों पर ज्वालामुखी भाजपा मंडल, मोर्चे प्रकोष्ठ किये थे निरस्त।
ज्वालामुखी विधानसभा में पार्टी विरोधी प्रेस बयानो और अन्य पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते ज्वालामुखी भाजपा मंडल व कार्यकारिणी, मोर्चों प्रकोष्ठों को निरस्त पार्टी हाई कमान ने किया था।
भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव शर्मा ने बताया
भाजपा मंडल अध्यक्ष मान सिंह राणा को प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने आधिकारिक तौर पर पुनः मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया है। उन्हें मैं शुभकामनाएं देता हूं 2022 के चुनाव में एकजुट होकर पार्टी के सिपाही भाजपा को सत्ता में लाएंगे।
