धर्मशाला: 269 अभ्यर्थी देंगे UPSC की निशुल्क कोचिंग के लिए प्रवेश परीक्षा, 40 अभ्यर्थियों के आवेदन रद्द

--Advertisement--

Image

धर्मशाला – राजीव जस्वाल

सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार की योजना के अंतर्गत डॉक्टर अंबेडकर उत्कृष्टता केंद्र हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला द्वारा प्रस्तावित संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) सिविल सेवा परीक्षा प्रारंभिक और प्रधान 2023 की निशुल्क शिक्षा कोचिंग में प्रवेश के लिए करीब 269 आवेदन प्राप्त हुए हैं. हालांकि इनमें से करीब 40 आवेदन रद्द हो गए हैं.

बता दें सिविल सेवा परीक्षा की कोचिंग के देश की विभिन्न 31 केंद्रीय विश्वविद्यालय के अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है. जानकारी के मुताबिक निशुल्क कोचिंग 33 फीसदी छात्रा अभ्यर्थी के लिए सीटों पर आरक्षण दिया गया है.

वहीं मेरिट के आधार पर करीब 100 अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा. प्रदेश में प्रवेश परीक्षा 31 जुलाई को होगी औऱ प्रवेश परीक्षा का परिणाम 20 अगस्त को निकाला जाएगा.

इस कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए डॉ सुमन शर्मा परीक्षा नियंत्रण केंद्रीय विश्वविद्यालय ने कहा कि सिविल सेवा परीक्षा की निशुल्क कोचिंग के लिए अब तक करीब 269 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए हैं जिनमें से करीब 40 आवेदन रद्द भी हो गए हैं.

अब 269 अभ्यर्थी 31 जुलाई को सुबह के सत्र में प्रवेश परीक्षा में भाग लेंगे और मेरिट आधार पर करीब 100 अभ्यर्थियों का चयन निशुल्क कोचिंग के लिए होगा. उन्होंने कहा कि 1 वर्ष तक निशुल्क कोचिंग अभ्यर्थियों को मिलेगी.

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

13 साल से जीवन और मृत्यु के बीच जूझ रहे हरीश राणा ने ली अंतिम सांस, परिवार ने अंगदान की अनुमति दी

हिमखबर डेस्क  गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन के हरीश की जिंदगी...

आईटीआई वालों के लिए रेलवे में काम करने का शानदार मौका

आईटीआई वालों के लिए रेलवे में काम करने का...

UPSC ने एमबीबीएस के लिए निकाली 1358 पदों पर भर्ती, योग्य उम्मीदवार 31 मार्च तक करवा सकते हैं रजिस्ट्रेशन

हिमखबर डेस्क  यूपीएससी ने कंबाइंड मेडिकल सर्विस (सीएमएस) परीक्षा 2026...

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड में नौकरी, योग्य उम्मीदवारों का इतने पदों पर किया जाएगा चयन

हिमखबर डेस्क  सार्वजनिक क्षेत्र की दिग्गज कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन...