धर्मशाला: सादा पहनावा, मगर कारनामे सुनहरे! हरियाणा के बुजुर्ग ने 7वीं नैशनल मास्टर गेम्स में जीते 4 गोल्ड मैडल

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

सिंथैटिक ट्रैक धर्मशाला में चल रही 7वीं नैशनल मास्टर गेम्स के 85 प्लस आयु वर्ग में भाग लेने पहुंचे हरियाणा के बुजुर्ग अमर सिंह एक सादे से पहनावे में दिखते हैं, लेकिन मैदान मारने के लिए उनमें जुनून भरपूर है। उनका यही जुनून उन्हें नैशनल मास्टर गेम्स में 4 गोल्ड हासिल करवाने में सफल रहा है।

अमर ने 100 मीटर, 200 मीटर, 3 किलोमीटर वॉक रेस व 400 मीटर रिले रेस में विजेता बनकर स्वर्ण पदक अपनी झोली में भरे हैं। अमर सिंह ने बताया कि वे पहले भारतीय सेना में सेवाएं दे चुके हैं। सेना में होते हुए उनमें खेलों को लेकर शौक पैदा हुआ।

उन्होंने खेलों में प्रतिभागी के तौर पर हिस्सा लेना शुरू केिया। उन्होंने बताया कि वह रोजाना सुबह करीब एक घंटा दौड़ का अभ्यास करते हैं, जिसकी बदौलत ही यहां 4 गोल्ड मैडल अपने नाम करने में कामयाब हुए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...