धर्मशाला मेयर, डिप्टी मेयर और पार्षदों ने ली शपथ

--Advertisement--

Image

धर्मशाला,राजीव जस्वाल

नगर निगम धर्मशाला के नवनिर्वाचित पार्षदों ने आज पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। धर्मशाला के मिनी सचिवालय के कैबिनेट हॉल में आयोजित एक सादे समारोह में उपायुक्त कांगड़ा राकेश कुमार प्रजापति ने सभी पार्षदों को शपथ दिलाई।
शपथ ग्रहण करने के उपरांत मिनी सचिवालय के कैबिनेट हॉल में महापौर एवं उपमहापौर पद के लिए चुनाव हुआ।

चुनाव में वार्ड नम्बर 3 मैकलोडगंज के ओंकार नैहरिया सर्वसम्मति से नगर निगम के मेयर चुने गये। उपमहापौर के पद के लिए वार्ड नम्बर 16 सिद्धपुर के सर्व चंद गलोटिया तथा वार्ड नम्बर 11 रामनगर से देवेन्द्र जग्गी के बीच मुकाबला हुआ। जिसमें सर्व चंद गलोटिया को 11 मत तथा देवेन्द्र जग्गी को 6 मत प्राप्त हुए। सर्व चंद गलोटिया को उपमहापौर पद पर विजयी घोषित किया गया।

इसके पश्चात, उपायुक्त कांगड़ा राकेश कुमार प्रजापति ने महापौर ओंकार नैहरिया एवं उपमहापौर सर्व चंद गलोटिया को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर आयुक्त नगर निगम प्रदीप ठाकुर, एडीएम रोहित राठौर, एएसपी दिनेश कुमार, एसी संदीप सूद सहित अन्य लोग मौजूद थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल SDRF ने रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार जीता नैशनल स्ट्रक्चर रैस्क्यू का खिताब

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) ने...

जब पति को छुड़ाने के लिए थाने की छत पर चढ़ गई नशे में धुत्त पत्नी, फिर अचानक फिसला पैर और पुलिस के सामने...

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के जिला मुख्यालय कुल्लू के पुलिस...

पुरानी रंजिश में हुई भेड़पालक की हत्या, स्थानीय युवक निकला कातिल; पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के झंडूता उपमंडल...

हिमाचल में दिखा इतना लंबा अजगर, वीडियो देखते ही आपके भी उड़ जाएंगे होश; लोगों को सतर्क रहने की सलाह

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला स्थित चिंतपूर्णी क्षेत्र...