धर्मशाला में हिमालयन गद्दी यूनियन ने निकाली रैली, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

--Advertisement--

Image

धर्मशाला – राजीव जस्वाल

हिमालयन गद्दी यूनियन आज धर्मशाला में रैली निकाली उपजातियों के साथ गद्दी शब्द को जोड़ने की मांग को लेकर जिलाधीश कांगड़ा के माध्यम से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को ज्ञापन भेजा है।

जिसमें सरकार द्वारा गद्दी समुदाय की गद्दी शब्द से वंचित छह उप जातियों सिप्पी, हाली, डोगरी, वाड़ी, रिहाड़े व डागी के नाम के साथ गद्दी शब्द जोड़ने की मांग की है।

अपनी मांग को लेकर कोतवाली बाजार से लेकर जिलाधीश कार्यालय तक रैली निकाली और ढोल नगाड़ों के साथ रैली को लेकर जिलाधीश कार्यालय तक पहुंचे।

हिमाचल प्रदेश हिमालयन गद्दी यूनियन के अध्यक्ष मोहिंद्र सिंह ने तत्तकालीन सरकार राजस्व रिकार्ड की गलती को सुधारते हुए जल्द से जल्द इसमें सुधार की जो सिफारिश जिलाधीश की ओर से जांच के बाद की गई थी, उसके अनुसार नोटिफिकेशन जारी करें।

गद्दी समुदाय की कुल 13 उपजातियों में से हिमाचल में छह उपजातियों के लाखों लोग राजस्व रिकार्ड की गलती के कारण गद्दी शब्द से वंचित है। हालांकि हिमाचल में कई स्थानों पर उक्त सभी 13 उपजातियों को गद्दी शब्द से जोड़ा गया है, लेकिन कांगड़ा-चंबा में छह उपजातियां अब तक वंचित है।

इस विषय को लेकर लगातार राज्य सरकार से मांग उठाने पर भी कोई समाधान नहीं मिला है। ऐसे में मजबूरन सड़कों पर उतरना पड़ा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...