
बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक दशहरा उत्सव का रंग इस बार फीका ही रहेगा। हालांकि धर्मशाला के पुलिस मैदान में आयोजित होने वाला जिलास्तरीय दशहरा उत्सव के तहत इस बार भी बुराई के प्रतीक रावण मेघनाथ व कुंभकर्ण के पुतले जलाए जाएंगे।
धर्मशाला- राजीव जस्वाल
बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक दशहरा उत्सव का रंग इस बार फीका ही रहेगा। हालांकि धर्मशाला के पुलिस मैदान में आयोजित होने वाला जिलास्तरीय दशहरा उत्सव के तहत इस बार भी बुराई के प्रतीक रावण, मेघनाथ व कुंभकर्ण के पुतले जलाए जाएंगे जबकि जयसिंहपुर का राज्यस्तरीय दशहरा उत्सव इस बार नहीं मनाया जा रहा है और न ही पुतले जलाए जा रहे हैं।
धर्मशाला में जलाया जाएगा 25 फीट का रावण
धर्मशाला के पुलिस मैदान में दशहरा उत्सव के तहत 25 फीट का रावण का पुतला जलाया जाएगा जबकि मेघनाथ और कुंभकर्ण के 20-20 फीट के पुतले जलाए जाएंगे। दशहरा कमेटी कचहरी अड्डा के प्रधान प्रेम कटोच ने बताया कि रावण, मेघनाथ व कुंभकर्ण के पुतलों के दहन से पहले भव्य झांकियां भी निकाली जाएंगी। कार्यक्रम में उपायुक्त कांगड़ा डा. निपुण जिंदल बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे।
