धर्मशाला: दीवाली की रात दो गोशालाएं जलकर हुईं राख

--Advertisement--

Image

धर्मशाला- राजीव जस्वाल

धर्मशाला विकास खंड के तहत रसैहड पंचायत के उथडा ग्रां में दीवाली की रात दो गोशालाएं अचानक आग लगने से जल कर राख हो गई। जिसमें लाखों रुपये का का नुक़सान हुआ है। टंग नरवाना पंचायत के पूर्व प्रधान सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि वीरवार रात करीब दस बजे किशन चंद, ललित ओर संसार चंद जिनकी गोशाला सांझी है, जिसमें हजारों रुपये का चारा,था जल कर राख हो गया। इसी के साथ सरवन कुमार जिसकी गोशाला में करीब 15 किवंटल गेहूं, दस किवंटल धान, तूडी, सूखा घास था सब तबाह हो गया।

उन्होंने बताया कि गनीमत तो यह रही कि दोनों गोशालाओं में करीब बीस भेड़ें बंधी हुई थी। जिन्हें गांव वालों ने सही सलामत निकाल लिया । आग लगने के कारणों का कोई पता नहीं चल पाया है। बताया गया है कि रात को दस बजे के करीवब समीप के लोगों ने गोशालाओं में धुआं उड़ता देखा तो समीप के घरों के लोग आ पहुंचे ,लेकिन सूखे चारे ने आग इतनी पकड़ ली थी कि काबू करना मुश्किल हो गया।

फिर भी गांव वालों ने समीप के घरों को बचा लिया। लेकिन गोशालाएं पूरी तरह जल कर राख हो गई। रसैहड़ पंचायत के प्रधान आशीष कुमार ने बताया कि आग्नि शमन विभाग धर्मशाला को भी सूचित किया गया लेकिन तब तक सब कुछ जल चुका था। आग लगने के कारणों का कोई खुलासा ही हो पाया है। इस संबंध में योल पुलिस चौकी को भी सूचना दी गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट के लिए अब और जमीन लेगी सरकार, अधिग्रहण की अधिसूचना जारी

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा के गगल एयरपोर्ट को विस्तार देने की...

माता के दर्शन कर लौट रहे पंजाब के श्रद्धालुओं का ट्रक पलटा, मची चीख-पुकार

हिमखबर डेस्क  ज्वालाजी माता मंदिर के दर्शन कर पंजाब लौट...

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया रक्तदान शिविर

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया...