धर्मगुरु श्रीश्री रविशंकर 27 अप्रैल को धर्मशाला में, पंजीकरण व अन्य किसी भी जानकारी के लिए करे सम्पर्क

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक और प्रख्यात धर्म गुरु श्रीश्री रविशंकर आगामी 27 अप्रैल को हिमाचल प्रवास पर रहेंगे। इस मौके पर धर्मशाला स्थित पुलिस मैदान में उनके भव्य स्वागत में शाम छह बजे महासत्संग का आयोजन किया जाएगा।

संस्था की प्रदेश मीडिया समन्वयक तृप्ता शर्मा तथा जिला मीडिया समन्वयक अरुण डोगरा रीतू ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गुरुदेव के आगमन को लेकर संस्था के सभी सदस्यों में भारी उत्साह व जोश है। गुरुदेव करीब 13 वर्ष बाद धर्मशाला आ रहे हैं।

गुरदेव के आगमन को लेकर संस्था ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और उनके दर्शनाभिलाषी सभी श्रद्धालुओं को प्रदेश के हर कोने से गंतव्य स्थल तक पहुंचाने के लिए सारी व्यवस्था की गई है। उनके आने-जाने और ठहरने व खान पान की व्यवस्था भी की जाएगी। इसके लिए वे अपना पंजीकरण करवा सकते हैं, ताकि उन्हें किसी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े ।

पंजीकरण व अन्य किसी भी तरह की जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9459195073, 9418377073, 9418699442 और 9418035431 पर संपर्क कर सकते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...