जंगल से शराब की खेप बरामद, पुलिस ने गुप्त सूचना पर की कार्रवाई

--Advertisement--

जंगल से शराब की खेप बरामद, पुलिस ने गुप्त सूचना पर की कार्रवाई

ऊना – अमित शर्मा

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस तंत्र पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। पुलिस टीम ने कुठियाड़ी में एक जंगल में छिपाई हुई भारी मात्रा में शराब की खेप बरामद की है।

पुलिस के अनुसार शुक्रवार शाम गुप्त सूचना के आधार पर एसएचओ अम्ब गौरव भारद्वाज की अगुवाई में एएसआई रणजीत सिंह, हवलदार मनोज कुमार, कांस्टेबल जसवीर सिंह, आरक्षी कुलदीप सिंह व आरक्षी संजीव कुमार पर आधारित पुलिस टीम ने कुठियाड़ी के एक जंगल में झाड़ियों में छुपाई हुई शराब की बड़ी खेप बरामद की।

कयास लगाए जा रहे हैं कि किसी कथित शराब तस्कर ने पकड़े जाने के डर से अपने ठिकाने की बजाय शराब की खेप को सुनसान जंगल की झाड़ियों में छिपा दिया।

पुलिस टीम झाड़ियों में छिपाई गई शराब की लगभग 50 पेटियां बरामद कर चुकी थी और देर सायं तक पुलिस का अभियान जारी था। उक्त शराब की खेप लोकसभा चुनावों में उपयोग की जाने वाली थी।

पुलिस इस बात को लेकर भी जांच को आगे बढ़ा रही है कि शराब की खेप यहां पर किसने छिपाई है। डीएसपी अम्ब डा. वसुधा सूद ने कहा कि इस मामले में पुलिस गहनता से जांच-पड़ताल कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...