धरने के कारण नहीं पहुंच पाए अस्पताल, मरीज की मौत के बाद विधायक सिंघा के खिलाफ एफआईआर

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर

सड़क पर धरने के चलते मरीज की मौत होने के मामले में ठियोग के विधायक राकेश सिंघा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। चिढ़गांव निवासी ने ठियोग पुलिस थाना में मामला दर्ज करवाया है कि धरने के चलते रास्ता बंद होने के कारण आईजीएमसी से डिस्चार्ज उसके ससुर की तबीयत बिगड़ी और उनका जान चली गई।

जानकारी के अनुसार सुरेश कुमार पुत्र मैन राम निवासी टिक्करी तहसील चिढ़गांव जिला शिमला ने पुलिस के पास दर्ज शिकायत में कहा है कि शुक्रवार को उनके ससुर को आईजीएमसी से डिस्चार्ज किया गया। वे उनको लेकर घर ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में फिर से उनकी तबीयत बिगड़ गई।

उन्हें ऑक्सीजन की कमी महसूस होने लगी, लेकिन जब वह फागू पहुंचे तो वहां पर ट्रैफिक जाम था। वे पैदल भेखलटी तक आए, जहां पर सीपीआईएम नेता राकेश सिंघा, कुलदीप तंवर, सुरेश,पूर्व प्रधान बालकृष्ण, रमेश भोटका आदि पानी की समस्या को लेकर धरना दे रहे थे।

उन्होंने बताया कि पुलिस से आग्रह कर बड़ी मुश्किल से गाड़ी निकालकर सिविल अस्पताल ठियोग पहुंचाई। वहां पर डॉक्टरों ने उनके ससुर को मृत घोषित कर दिया। थाना ठियोग पुलिस ने इसी मामले में मुकदमा नंबर 80/2022 IPC की धारा 341 143 304 A के तहत दर्ज किया गया है।

अगर समय रहते उनके ससुर अस्पताल पहुंच जाते तो उनकी जान बच सकती थी, लेकिन विरोध प्रदर्शन के कारण समय पर अस्पताल नहीं पहुंचा पाए और ससुर की जान चली गई। जाहिर है उपमंडल ठियोग की पंचायत में पानी की किल्लत को लेकर गुस्साए लोगों ने शिमला-किन्नौर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भेखलटी में करीब डेढ़ घंटे तक चक्का जाम किया था। इस प्रदर्शन का नेतृत्व ठियोग के विधायक राकेश सिघा कर रहे थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पेट्रोल के बाद डीजल भी महंगा, 22 रुपए बढ़े दाम, जानिए क्या होता है इंडस्ट्रियल डीजल

हिमखबर डेस्क  प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद...

सरकार ने एसीएस श्याम भगत नेगी को सौंपा DGP का अतिरिक्त कार्यभार, जानें क्या है वजह

हिमखबर डेस्क  हिमाचल सरकार ने पुलिस प्रशासन के शीर्ष स्तर...

नशा सप्लाई करने की फिराक में था 24 वर्षीय युवक, पुलिस ने 51.92 ग्राम चिट्टे के साथ दबोचा

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नशे के सौदागरों के खिलाफ...