धनतेरस पर महंगाई की मार, धातुओं के दाम बढ़ने से नए बर्तन खरीदना गरीब की पहुंच से बाहर

--Advertisement--

Image

ब्यूरो- रिपोर्ट

स्टील सहित अन्य धातुओं के दाम ने इस वर्ष दुकानदारों की उम्मीदों को तोड़ दिया है। लोग स्टील व अन्य धातुओं के बर्तनों की खरीदारी बहुत कम कर रहे हैं। तीन माह में स्टील के दाम में बढ़ोतरी हुई है। दाम अधिक होने की वजह से दुकानदारों का धंधा भी प्रभावित होने लगा है।

बर्तनों की बिक्री में भी 50 फीसद तक की गिरावट दर्ज की गई है। धातुओं के दाम बढऩे से बर्तन भी महंगे हुए हैं। तीन माह के दौरान स्टील का रेट 210 से बढ़कर 250 रुपये प्रतिकिलो तक पहुंच गया है। कांसा 900 से बढ़कर 1400 रुपये तक पहुंच गया है।

पीतल का रेट भी लगातार बढ़ रहा है। पीतल भी 400 से बढ़कर 750 रुपये प्रतिकिलो तक पहुंच गई है। इसी प्रकार तांबा 700 से बढ़कर 1250 रुपये तक पहुंच गया है। एल्युमिनियम भी 190 से बढ़कर 250 रुपये प्रतिकिलो तक पहुंच चुका है।

त्योहारों के दौरान व्यापारियों ने अच्छे कारोबार की उम्मीद से दूसरे राज्यों से बर्तन मंगवाए हैं, लेकिन मांग काफी कम हुई है। धनतेरस पर बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है, लगातार बढ़ रहे रेट ने ग्राहकों का बजट बिगाड़ कर रख दिया है।

आलम यह है कि त्योहारी सीजन में भी बर्तन विक्रेता ग्राहक के लिए तरस गए हैं। बर्तनों की बिक्री में भी 50 फीसद तक की गिरावट आई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिज़्बुल्लाह का दावा, इजरायल के खिलाफ लंबी जंग के लिए तैयार, ‘कई तोहफे’ मौजूद

हिमखबर डेस्क लेबनान के संगठन हिज़्बुल्लाह ने कहा है कि...

व्यवस्था परिवर्तन की मिसाल, बजट में गद्दी समुदाय के लिए ऐतिहासिक निर्णय: मनोज कुमार

हिमखबर डेस्क वूल फेडरेशन के अध्यक्ष  मनोज कुमार धर्मशाला स्थित...

हरिपुरधार क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी को मिला बड़ा समर्थन

शिमला 23 मार्च - हिमखबर डेस्क आज हरिपुरधार क्षेत्र के...