दो लाख से बनेगा रामलीला मंच : केवल सिंह पठानियां

--Advertisement--

दशहरा सत्य,धर्म और न्याय की विजय का शाश्वत प्रतीक

शाहपुर, 4अक्तूबर – नितिश पठानियां 

शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानियां ने शुक्रवार देर सायं द्रमण में सत्यमेव युवक मंडल द्रमण तथा रामलीला एवं दशहरा कमेटी मंझग्रा द्वारा आयोजित भव्य दशहरा उत्सव में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।

विधायक पठानियां ने कहा कि दशहरा सत्य, धर्म और न्याय की विजय का शाश्वत प्रतीक है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि उनका इस रामलीला से वर्षों से आत्मीय जुड़ाव रहा है।

इस अवसर पर उन्होंने रामलीला मंच निर्माण के लिए 2 लाख रुपए तथा कमेटी को अपनी ऐच्छिक निधि से 21 हजार रुपए देने की घोषणा की। साथ ही, रामलीला में विभिन्न किरदार निभाने वाले सभी कलाकारों को सम्मानित किया।

उत्सव के दौरान रामलीला का शानदार मंचन हुआ और लोगों ने रंगारंग आतिशबाज़ी का भरपूर आनंद लिया।

ये रहे उपस्थित 

कार्यक्रम में कांग्रेस नेता डीडी शर्मा, डॉ. सुशील शर्मा, ज़िप सदस्य नीना ठाकुर, उपमुख्य सचेतक के सलाहकार विनय,कमल कटोच, देवराज, मदन शर्मा, अश्वनी शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...