दो माह से बिजली का बिल ना भरने वाले उपभोक्ताओं को बिल के साथ देना होगा अतिरिक्त शुल्क

--Advertisement--

Image

1143 उपभोक्ताओं को बिजली का बिल ना भरने पर नोटिस जारी

चंबा 15 मार्च – भूषण गुरुंग

विद्युत उप मंडल चंबा नंबर-1 के सहायक अभियंता हंसराज चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि विद्युत उप मंडल चंबा के अंतर्गत आने वाले विभिन्न श्रेणियों के कुल 1143 ऐसे उपभोक्ताओं को समय पर बिजली का बिल की अदायगी ना करने पर नोटिस जारी किए है।

उन्होंने बताया कि इन उपभोक्ताओं के पास बिजली के बिल से संबंधित 4021437 रुपए की धनराशि भुगतान ना करने के कारण लंबित पड़ी है।

सहायक अभियंता ने बताया कि बिल का भुगतान ना करने वाले 1143 सभी उपभोक्ताओं को 15 दिन के भीतर अपने बिल की अदायगी करनी होगी, अगर उक्त समय पर उपभोक्ता अपना बिजली का बिल जमा नहीं करवाते हैं तो विभाग द्वारा अस्थाई तौर पर विद्युत कनेक्शन काटने के आदेश जारी कर दिए जाएंगे।

ऐसी स्थिति में उपभोक्ताओं को बिजली काटने के बाद विद्युत बिल की राशि के साथ 250 रुपए की अतिरिक्त शुल्क राशि भी अदा करनी होगी।

उन्होंने यह बताया कि विभाग ने ऐसे उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन अस्थाई तौर पर काटने के आदेश भी जारी किए हैं जिन्होंने गत दो माह से अपने बिजली के बिल की अदायगी नहीं की है,भले ही बिल की राशि दस रुपए ही क्यूं ना हो।

अतः उन्होंने उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि शीघ्र ही अपने बिजली के बिल की अदायगी समय रहते करें ताकि उन्हें बिजली कट जाने की वजह से किसी समस्या का सामना ना करना पड़े।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट के लिए अब और जमीन लेगी सरकार, अधिग्रहण की अधिसूचना जारी

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा के गगल एयरपोर्ट को विस्तार देने की...

माता के दर्शन कर लौट रहे पंजाब के श्रद्धालुओं का ट्रक पलटा, मची चीख-पुकार

हिमखबर डेस्क  ज्वालाजी माता मंदिर के दर्शन कर पंजाब लौट...

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया रक्तदान शिविर

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया...