दो बाइकों की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत, तीन घायल

--Advertisement--

ऊना, 21 सितंबर – अमित शर्मा

थाना हरोली के तहत भदौड़ी में दो बाइकों के बीच हुई टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि दोनों बाइकों पर सवार दो युवक सहित तीन घायल हुए है। मृत व्यक्ति की पहचान सतनाम पुत्र मदन निवासी कांगड़ के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घायलों का क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में उपचार जारी है।

जानकारी के मुताबिक वीरवार सुबह भदौड़ी में दो बाइकों की आपस में टक्कर हो गई। हादसे में एक बाइक पर सवार 18 वर्षीय अमर कुमार निवासी रोड़ा व 19 वर्षीय अभिषेक निवासी पालकवाह और दूसरी बाइक पर सवार कांगड़ निवासी 50 वर्षीय दर्शन सिंह व 39 वर्षीय सतनाम घायल हो गए।

स्थानीय दुकानदारों द्वारा सभी घायलों को हरोली अस्पताल ले जाया गया, जहां से कांगड़ निवासी सतनाम को गंभीर हालत के चलते तुरंत ही क्षेत्रीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में उपचार के दौरान सतनाम की मौत हो गई। वहीं अन्य तीनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया गया।

डीएसपी के बोल
मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी हरोली मोहन रावत ने बताया कि सडक़ हादसे में एक युवक की मौत हुई है। जबकि तीन घायल हुए हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर अगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...