दो जुड़वां और दो अन्य सगे भाइयों ने पास किया ग्राउंड टेस्ट

--Advertisement--

पांचवें दिन सैनिक कल्याण विभाग के निदेशक ब्रिगेडियर (सेवानिवृत्त) मदनशील शर्मा ने किया दौड़ का शुभारंभ

हमीरपुर 21 जनवरी – व्यूरो रिपोर्ट

अणु के सिंथेटिक ट्रैक ग्राउंड में जारी थल सेना की अग्निवीर भर्ती के फिजिकल टेस्ट के पांचवें दिन मंगलवार सुबह सैनिक कल्याण विभाग के निदेशक ब्रिगेडियर (सेवानिवृत्त) मदनशील शर्मा ने 1600 मीटर दौड़ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर थल सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के निदेशक कर्नल बीएस भंडारी और अन्य सैन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

भर्ती रैली के पांचवें दिन जिला ऊना की तहसील हरोली के गांव बसाली के दो जुड़वा भाइयों कर्णवीर सिंह और तरणवीर सिंह ने 1600 मीटर की दौड़ और अन्य ग्राउंड टेस्ट पास किए।

जिला ऊना की तहसील बंगाणा के गांव टांडा झिकला के दो सगे भाइयों संदीप कुमार और विपन कुमार ने भी सभी ग्राउंड टेस्ट क्लियर करते हुए मेडिकल परीक्षण के लिए क्वालीफाई कर लिया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ब्रेकिंग: मनाली में CBI की बड़ी कार्रवाई, सेना का असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर ₹93 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा...

भाजपा के झूठे प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देगी कांग्रेस, 2027 में और कम हो जाएंगे BJP विधायक

हिमखबर डेस्क एक दिवसीय दिल्ली दौरे से हिमाचल लौटे प्रदेश...

बरोटीवाला में शराब की 530 पेटियाें से लदा ट्रक पकड़ा, नहीं मिला परमिट…चालक हिरासत में

बद्दी - रजनीश ठाकुर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला में शराब माफिया...