दो गांवों को जोड़ने बाले पुल का किया शिलान्यास

--Advertisement--

Image

नालागढ़- सुभाष चंदेल

नालागढ़ के पूर्व विधायक के एल ठाकुर ने ग्राम पंचायत दभोटा के गांव बोदला और रत्योड को जोडने वाले साढ़े चार करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले पुल का भूमि पूजन किया और पंचायत प्रतिनिधियों और जनता के साथ कार्य को शुरू करवाया गया ।

ठाकुर ने बताया कि इस पुल के निमार्ण कार्य को करने के लिए सवा 6 करोड़ रुपए स्वीकृत करवाए गए और जिसका टैंडर साडे 4 करोड़ रुपए में ठेकेदार को अवार्ड किया गया। उन्होंने बताया कि जनता ने इस कार्य को करवाने के लिए दिल की गहराइयों से धन्यवाद किया।

वह जनता की बहुत बड़ी और पुरानी समस्या थी ठाकुर ने बताया कि लोक सभा के इलेक्शन में किए गए जनता से किए गए इस वादे को पूरा कर दिया गया है जिस के कार्य को आज शुरू करवा दिया गया है।

इस पुल को बनाने से जनता को आने जाने की बहुत बड़ी सुविधा उपलब्ध होगी। पुल न होने के कारण जनता को या तो फिर पंजाब होकर भरतगढ़ से या फिर झिड़ीवाला होकर रत्योड और दुगरी के लिए जाना पड़ता था। जनता को इस पुल के बनने से आने जाने के लिए कम समय लगेगा ।

जनता की डिमांड के अनुसार लगभग 10 लाख रुपए की लागत से बनने वाली बोदला गांव की को पक्का करने ओर गांव में नया ट्रांस फार्म लगाने की भी घोषणा की ओर प्लाट से दुगरी के नए पुल की भी डिमांड की गई।

ठाकुर ने बताया कि चौंकीवाला भटियां दभोटा बोदला से होता हुआ दुगरी अंद रोला बरूना बगेरी , खातीवाला मोड़ा तक बनने वाले नैशनल हाइवे एनएच को मंजूरी दिलवाई है जिसके बनने जनता को बहुत लाभ होगा उन्होनें बताया कि बचे हुए सभी कार्य को जल्दी से जल्दी पूरा करवाया जायेगा ।

उन्होंने बताया कि पहले दभोटा में दो नए ट्रांस फार्म लगाएं गए इनके निर्माण से जनता के घरों के लिए लाइट की कम वोल्टेज की समस्या खत्म हुई उन्होंने बताया कि बिजली कि कम बोल्टेज और पंचायत में पानी , बिजली, गलियों के कार्य को भी ज्यादा तर पूरा कर दिया है और बचे हुए कार्यों को भी जल्दी पूरा करवा दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि जनता की ये बहुत पुरानी डिमांडे थी कि इन कार्य को करवाया जाए और जनता ने लगाए गए ट्रांस फार्मों और 4 करोड़ 29 लाख रुपए की लागत से बनाई गई।

प्रधान मंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत झिडी वाला, भोगपुर, भांगला, दभोटा रोड़ को पका करवाने और प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना फेस-2 अपग्रेडेशन के अंतर्गत दभोटा, माजरा, बसोट,रामपुर, प्लासी,ममता प्लासी, ढाणा, 10.7 किलोमीटर लंबी सड़क के लिए 5 करोड़ 80 लाख की लागत से बनाई गई सड़क के लिए भी जनता ने धन्यवाद किया इन दोनों रोडों के कार्य को करवाने के लिए जनता ने तह दिल से धन्यवाद किया।

अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए की जल्दी से जल्दी कार्यों को पूर्ण किया जाय ताकि जनता को राहत मिल सके ।

के एल ठाकुर ने बताया कि जनता की बची हुई सिंचाई से वंचित जमीनों के लिए पानी की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है यह जनता की बहुत पुरानी डीमांड थी और उसके कार्य को जल्दी ही पूरा कर दिया जाएगा  ।

उन्होंने बताया कि पचायत में पानी , बिजली, गलियों के कार्य को भी ज्यादा तर पूरा कर दिया है और बचे हुए कार्यों को भी जल्दी पूरा करवा दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इसके अलावा उन्होंने पंचायत में स्वीकृत करवाए गए कार्यों के चले हुए कार्यों का निरीक्षण किया। ओर जनता की समस्याओं को सुना। उन्होंने बताया कि नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के आश्रीवाद से बीबीएनडीए के तहत कार्य को सविकृति दिलवाई गई और बचे हुएकार्यों को मार्च अप्रैल तक फिर से सेल्फमें डाल कर स्वीकृती दिलाई जायेगी और नालागढ़ में सड़कों के जाल बिछाए जा रहे हैं और नालागढ़ को एक आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाया जाएगा।

पानी बिजली व अन्य समस्याओं का समाधान कर दिया गया है और बची हुई समस्याओँ को जल्दी से जल्दी पूरा कर दिया जाएगा।

ठाकुर ने बताया कि यहां जनता की सभी समस्याओं का समाधान कर दिया गया है और बची हुई समस्याओं को भी जल्दी हल करने का आश्वासन दिया ।

इस मौके पर लोक निर्माण विभाग से जेई जोगिंद्र सिंह , ठेकेदार रिशव गुप्ता, दभोटा पंचायत के प्रधान करणवीर सिंह, उप प्रधान जगतार सिंह जग्गी, बीडीसी सदस्य गुरचरन दास, वॉर्ड मेंबर कुलदीप कौर, मनीषा देवी, रानी देवी, सुमन देवी, राजकुमार, जोगिंदर सिंह, पालमाजरा के प्रधान राजिंदर कुमार , हजुरा सिंह , अजमेर सिंह,सधा राम सूबेदार , सोहन लाल, मनजीत सिंह , तिलक राज, जोगिंद्र सिंह, पूर्व प्रधान निर्मल सिंह, सोनी, राम सिंह, बलविंदर सिंह, डीसी रत्योड,कुलदीप कौर, कृष्णा देवी ,सीता देवी, व अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे‌।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिज़्बुल्लाह का दावा, इजरायल के खिलाफ लंबी जंग के लिए तैयार, ‘कई तोहफे’ मौजूद

हिमखबर डेस्क लेबनान के संगठन हिज़्बुल्लाह ने कहा है कि...

व्यवस्था परिवर्तन की मिसाल, बजट में गद्दी समुदाय के लिए ऐतिहासिक निर्णय: मनोज कुमार

हिमखबर डेस्क वूल फेडरेशन के अध्यक्ष  मनोज कुमार धर्मशाला स्थित...

हरिपुरधार क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी को मिला बड़ा समर्थन

शिमला 23 मार्च - हिमखबर डेस्क आज हरिपुरधार क्षेत्र के...