दोस्त से मिलने गए ज्वाली के युवक की कार हादसे में मौत,पांच घायल

--Advertisement--

Image

पालमपुर- बर्फू

जयसिंहपुर के जानकीनाथ मंदिर के पास मंगलवार रात साढ़े दस बजे के करीब एक आल्टो कार एचपी 56 ए 2863 के दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में कार में सवार छह युवकों में से एक की मौत हो गई व पांच घायल हैं। मृतक की शिनाख्‍त 19 वर्षीय अभिषेक कुमार पुत्र गुरुचंद सिंह गांव दसोली तहसील जवाली के रूप में हुई है।

घायलों में 21 वर्षीय राहुल पुत्र तिलक राज गांव मनियाणा तहसील नूरपुर, 17 वर्षीय विनोद कुमार पुत्र अमर सिंह गांव खडा सनियाल तहसील इंदौरा, 25 वर्षीय वैभव सूद पुत्र वीरेंद्र सूद गांव व डाकघर लंबागांव, 21 वर्षीय राहुल कुमार पुत्र बलदेव सिंह गांव सनियाल तहसील इंदौरा व 21 वर्षीय अक्षय कुमार पुत्र शेषपाल गांव बंदूही तहसील नूरपुर शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार उक्त युवक लंबागांव में टीमेट की नौकरी कर रहे नूरपुर निवासी अक्षय कुमार से मिलने लंबागांव आए थे। जहां से यह रात साढे़ दस बजे के करीब वैभव सूद जो अक्षय के साथ काम करता है, उसकी आल्टो कार में अपने दोस्तों को जयसिंहपुर घुमाने ले गए। इसी दौरान रास्ते में जयसिंहपुर के जानकीनाथ मंदिर के पास इनकी आल्टो कार अनियंत्रित होकर पहले आम के पेड़ से टकरा गई फिर पलटकर सड़क से नीचे लुढ़क कर बांसो से जा टकराई।

गाड़ी आम के पेड़ से टकराने की इतनी जोर की आवाज व धमाका हुआ कि आसपास के लोग भी उठ गए। स्थानीय युवक नरेंद्र उर्फ निटलू द्वारा घायलों को अपनी गाड़ी में डालकर जयसिंहपुर अस्पताल पंहुचाया। लेकिन वहां पर अभिषेक ने घावों के ताव को न सहते हुए दम तोड़ दिया। पांच घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद  घर भेज दिया है।

लंबागांव पुलिस ने अभिषेक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पालमपुर भेज दिया है व आगामी कार्रवाई आरंभ कर दी है। मामले की पुष्टि डीएसपी बीडी भाटिया ने की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...