दोस्त की मौत का गम नहीं सह पाया व्यक्ति, फंदा लगाकर दी जान

--Advertisement--

Image

मृतक की पत्नी ने पुलिस को बताया कि पति अपने दोस्त रिखी राम के अंतिम संस्कार में गया था। रविवार को वापस घर आया था। अपने दोस्त की मौत से बहुत दुखी था। रविवार रात करीब 9:00 बजे खाना खाकर वह कमरे में चला गया। कुछ देर बाद कमरे से बाहर निकला और बाहर से दरवाजे को कुंडी लगा दी। काफी देर तक वापस न आने पर जब दरवाजा खोलने की कोशिश की तो दरवाजा नहीं खुला। 

बिलासपुर- सुभाष चंदेल

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के उपमंडल घुमारवीं के साथ लगती दाबला पंचायत के गांव गतोल का एक व्यक्ति अपने दोस्त की मौत का गम सहन नहीं कर पाया और उसने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने घुमारवीं थाना में केस दर्ज कर लिया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान बसंत सिंह (54) पुत्र बद्रीराम गांव गतोल के रूप में हुई है। मृतक की पत्नी ने पुलिस को बताया कि पतिअपने दोस्त रिखी राम के अंतिम संस्कार में गया था। रविवार को वापस घर आया था। अपने दोस्त की मौत से बहुत दुखी था। रविवार रात करीब 9:00 बजे खाना खाकर वह कमरे में चला गया।

कुछ देर बाद कमरे से बाहर निकला और बाहर से दरवाजे को कुंडी लगा दी। काफी देर तक वापस न आने पर जब दरवाजा खोलने की कोशिश की तो दरवाजा नहीं खुला। भतीजे सुशील कुमार को फोन करके दरवाजा खोलने के लिए कहा। दरवाजा खोलने के बाद जब बाहर आकर देखा तो बसंत राम ने दुपट्टे के साथ सीढ़ियों की रेलिंग के सहारे फंदा लगा लिया था।

पड़ोसियों की मदद से बसंत कुमार को नीचे उतारा गया। उसे सिविल अस्पताल घुमारवीं ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सोमवार सुबह पोस्टमार्टम करवाने के बाद शब परिजनों को सौंप दिया गया। डीएसपी अनिल ठाकुर ने बताया कि घुमारवीं थाना में केस दर्ज किया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

PM मोदी के खिलाफ पोस्ट मामले में हिमाचल कांग्रेस नेता को बड़ी राहत, तिहाड़ जेल से रिहा

हिमखबर डेस्क  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध सोशल मीडिया पर...

टीबी मुक्त हमीरपुर के लिए डीसी ने किया 100 दिवसीय अभियान का शुभारंभ

लगभग 1.70 लोगों की जांच करेंगी स्वास्थ्य विभाग की...

एक फैसले का असर, हाई स्पीड से चढ़ा शेयर बाजार, सोना-चांदी के दाम भी फिसले

हिमखबर डेस्क  ईरान के साथ पांच दिन युद्ध टालने के...