देहर खड्ड में मिला सरिया,लोगों के लिए बना चर्चा का विषय

--Advertisement--

Image

ज्वाली – अनिल छांगु

उपमंडल ज्वाली के अधीन हरियां स्थित क्रशर की कुछ दूरी पर दरिया के पानी में पड़ा हुआ सरिया का एक बंडल पूरा दिन चर्चा का विषय बना रहा। हर कोई देहर खड्ड के पानी में सरिया के एक बंडल को पड़ा देख हैरान हुआ। हर कोई यही सोचता रहा कि यह बंडल आखिरकार पानी के बीच कहां से आया।

कौन इस एक क्विंटल के बंडल को पानी में फेंक गया। हर कोई यही अंदेशा लगता रहा कि किसी ने इस बंडल को कहीं से चोरी किया है तथा यहां पहुंचने पर किसी ने चोरों को देख लिया है तथा चोर इस बंडल को देहर खड्ड के पानी में फेंक कर भाग गए हैं। यह भी अंदेशा जताया गया कि शायद यह सरिया किसी ठेकेदार द्वारा छिपाया गया है या फिर किसी ठेकेदार द्वारा किसी को बेचा गया है।

क्या कहते है अधिकारी

सिद्धाथा नहर परियोजना ज्वाली व जल शक्ति विभाग ज्वाली के अधिशाषी अभियंता राहुल दुबे, लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता जगतार सिंह से इसके बारे में जानना चाहा तो विभागीय अधिकारियों ने इसके बारे में अनभिज्ञता जताई। बाद में स्थानीय युवकों द्वारा सरिया को पानी से बाहर निकाल कर रख दिया तथा जिज़ किसी का भी यह बंडल है वो इसको ले जा सकता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...