देहरा में विशाल वर्मा ने बतौर डीएसपी संभाला कार्यभार

--Advertisement--

Image

देहरा – रजनीश ठाकुर

देहरा में विशाल वर्मा ने बतौर डीएसपी अपना कार्यभार संभाल लिया है। डीएसपी विशाल वर्मा ने कहा कि देहरा में नशा माफिया के खिलाफ पुलिस मिशन मोड पर कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों की पहचान कर उन पर कारवाई की जाएगी।

विशाल वर्मा ने कहा कि देहरा पुलिस द्वारा जो अभियान चलाए गए हैं, उन्हें वैसे ही चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि देहरा में इससे पहले अंकित शर्मा बतौर डीएसपी तैनात थे और उन्हीं के नियमों का पालन करते हुए कार्य किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि लोगों को समय पर न्याय मिले और उन्हें सुरक्षा मिले।

इसके अतिरिक्त पुलिस और जनता में तालमेल बनाने का भी प्रयास किया जाएगा, जिससे आम जनता के मन मे पुलिस के प्रति कोई झिझक न रहे। उन्होंने कहा कि देहरा में होने वाले अवैध खनन पर भी उनकी नजर रहेगी। साथ ही ट्रैफिक नियमों को भी सख्ती से लागू किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...