देहर खड्ड में डूबने से एक व्यक्ति की मौत, जांच में जुटी पुलिस

--Advertisement--

ज्वाली – अनिल छांगू

विधानसभा क्षेत्र ज्वाली के अधीन हार पंचायत के ख़बल में देहर खड्ड में एक व्यक्ति की डूबने से मौत हुई है। मृतक की पहचान नरेंद्र कुमार (44) पुत्र प्रेम सिंह निवासी ख़बल के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी अनुसार नरेंद्र कुमार शुक्रवार को सायंकालीन बारिश होने पर अपनी बकरियों को घर ला रहा था कि एकदम से खड्ड में पानी आ जाने से उसमें डूब गया। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

शनिवार को सुबह उसका खड्ड में शव बरामद हुआ। इसकी सूचना पुलिस थाना ज्वाली में दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौका पर पहुंची तथा केस दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

एसपी नूरपुर अशोक रतन के बोल

एसपी नूरपुर अशोक रतन ने बताया कि देहर खड्ड में 44 वर्षीय नरेंद्र कुमार निवासी ख़बल का शव बरामद हुआ है। पुलिस ने केस दर्ज करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट उपरांत ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा। पुलिस जांच में जुट गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...

कौन बचा रहा है वन माफिया को? 7 वाहनों की गिरफ्तारी के बाद उठे सवाल

जंगलों की लूट पर बड़ा खुलासा,सीआईए ने पकड़े लकड़ी...