देहरा: सकरी में गाड़ी से 1 लाख 37 हजार कैश बरामद, पुलिस को नाकाबंदी पर मिली सफलता

--Advertisement--

देहरा: सकरी में गाड़ी से 1 लाख 37 हजार कैश बरामद, पुलिस को नाकाबंदी पर मिली सफलता।

देहरा – शिव गुलेरिया 

हिमाचल में 3 विधानसभाओं देहरा ,नालागढ़ हमीरपुर में उपचुनावों को लेकर लागू आदर्श आचार संहिता के चलते हिमाचल पुलिस अलर्ट मोड पर है तथा हर तरह की अवैध गतिविधियों को पैनी नजर रखे हुए है।

इसी कड़ी में पुलिस ने देहरा विधानसभा के तहत नगरोटा सुरियाँ- देहरा मार्ग पर सकरी के समीप लगाए नाके के दौरान एक गाड़ी से 1लाख 37 हजार 230 रुपए की नकदी बरामद की है। पुलिस ने नकदी को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हरिपुर थाना की पुलिस के जवान व् आईटीबीपी के जवान सकरी में रूटीन के नाके पर मौजूद थे। इस दौरान एक गाड़ी नगरोटा सुरियाँ से देहरा की और जा रही थी की पुलिस ने उसे जांच के लिए रोका।

गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें से 1लाख 37 हजार 230 रुपए की नकदी बरामद हुई। गाड़ी में मौजूद व्यक्ति इस नकदी के बारे में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। इस पर पुलिस ने नकदी को कब्जे में लिया।

पुलिस पता लगा रही है कि यह नकदी कहां से लाई गई तथा कहां ले जाई जा रही थी। डीएसपी देहरा अनिल ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल पुलिस ने हिरासत में लिए दिल्ली पुलिस के 10 जवान, अवैध गिरफ्तारी को लेकर कार्रवाई

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रोहड़ू क्षेत्र से तीन युवा...

महिला की मौत मामले ने पकड़ा तूल, CBI जांच की मांग को लेकर सड़कों पर उतरा जनसैलाब

हिमखबर डेस्क  मंडी जिला के कोटली क्षेत्र की नीलम की...

गश्त पर निकले वन मित्र पर जानलेवा हमला, आरोपियों ने जान से मारने की दी धमकी

चम्बा - भूषण गुरूंग  चम्बा जिले के चुराह वनमंडल की...

साहब! तलाक के बाद भी नहीं छोड़ा पीछा…पूर्व पति कर रहा टॉर्चर; महिला टीचर ने दर्ज करवाया केस

हिमखबर डेस्क  वैवाहिक बंधन टूटने और कानूनी तौर पर तलाक...