देहरा में आंगनबाड़ी सहायिकाओं के 12 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित

--Advertisement--

देहरा – शिव गुलेरिया

बाल विकास परियोजना अधिकारी, देहरा ने सूचित किया है कि बाल विकास परियोजना देहरा के अंतर्गत उपमंडल ज्वालामुखी की विभिन्न पंचायतों में आंगनबाड़ी सहायिकाओं के 12 पद रिक्त हैं, जिन्हें भरे जाने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

यह भर्ती उन आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए की जा रही है जहाँ पूर्व में तीन से कम आवेदन प्राप्त हुए थे। रिक्त पद जिन पंचायतों में भरे जाने हैं।

थिल पंचायत के थिल में टिहरी पंचायत के कण्डा टिहरी में , सलिहार पंचायत के काई में ,डोहग देहरियाँ पंचायत के ठाना, जखोटा पंचायत के वोहल जागीर, कमलोटा पंचायत के कमलोटा, हिरन पंचायत के हिरन , नाहरबन पंचायत के पंजयाड़ा, हडोली पंचायत के बाह, अलूहा पंचायत के भौरन, अधबाणी पंचायत के जटेहड़, गाहलियाँ पंचायत के बल्ला में पदों को भरा जाना है।

उन्होंने बताया कि इच्छुक महिला उम्मीदवार 15 जुलाई 2025 को शाम 5:00 बजे तक साधारण कागज़ पर अपना आवेदन पत्र जमा कर सकती हैं।

इसके लिए आवेदक महिला की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास, तथा उनकी आयु सीमा 18 से 35 वर्ष वर्ष के बीच होनी चाहिए और उनकी वार्षिक आय 50,000 रुपये से अधिक न हो।

बाल विकास परियोजना अधिकारी ने पात्र महिलाओं से समय पर आवेदन करने की अपील की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...