देहरादून-अंबाला हाईवे पर हादसा, चार लोगों की जिंदा जलकर मौत, ट्रक की टक्कर से कार में लगी आग

--Advertisement--

व्यूरो रिपोर्ट

रामपुर मनिहारान क्षेत्र के देहरादून अंबाला हाईवे पर मंगलवार की दोपहर भीषण सड़क हादसे में कार में आग लग गई। कार में सवार चार लोग जिंदा जल गए। घटना के बाद हाईवे पर जाम लग गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार को कब्जे में ले लिया। कार सवार पूरी तरह जल गए। कार को कटर से काटकर शवों को बाहर निकाला गया। कार सवार मृतकों की शिनाख्त ज्वालापुर हरिद्वार की हुई है।

मृतकों की हुई पहचान

उमेश कुमार, सुनीता गोयल पति-पत्नी, अमरीश सिंघल, गीता सिंघल पति-पत्नी, बसंत विहार ज्वालापुर हरिद्वार के रूप में हुई है।

आल्टो कार में सवार थे चार लोग

मंगलवार को 12 बजे के लगभग सहारनपुर के अंबाला हाईवे पर चुनेटी पुल के निकट हाईवे पर एक आल्टो कार जा रही थी। जिसमें चार व्यक्ति सवार थे। कार अचानक सड़क पर ट्रक से टकरा गई। ट्रक से टकराने के बाद कार में आग लग गई। आग लगने से कार की खिड़कियां लॉक हो गई और कार में आग ने भीषण रूप ले लिया। घटना के बाद हाईवे पर जाम लग गया।

बुरी तरह जल चुके थे शव

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड को बुलाकर कार में लगी आग को बुझाया, लेकिन तब तक शव बुरी तरह जल चुके थे। घटना के बाद पुलिस ने कार को हाईवे से हटाकर चुनटी चौकी पर ले गए।

शवों को बाहर निकाला शव पूरी तरह जलकर राख हो चुके थे। फॉरेंसिक जांच टीम अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच की। कार में सवार सभी व्यक्तियों की जलने के कारण उनकी शिनाख्त बहुत प्रयास के बाद हो पाई।

हादसे के कारण में जुटी फोरेंसिक टीम

फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और हादसे के कारण पता करने में लगी हुई हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पेट्रोल-डीजल के बाद सरकार की एक और बड़ी राहत, ईरान युद्ध के बीच हुआ बड़ा फैसला

हिमखबर डेस्क  सरकार ने ईरान की लड़ाई और उसके परिणामस्वरूप...

शादी से इंकार करने पर युवक ने मंगेतर पर किया चाकू से जानलेवा हमला, मामला दर्ज

चम्बा - भूषण गुरूंग  जनपद के सलूणी क्षेत्र में एक...

एसडीएम फतेहपुर के बेटे श्रेयन बने सबसे कम उम्र के फिडे रेटेड खिलाड़ी

फतेहपुर - अनिल शर्मा  प्रतिभा उम्र की मोहताज नहीं होती।...