देशवासियों को नि:शुल्क लगेगी वैक्सीन : धूमल

--Advertisement--

Image

व्यूरो, रिपोर्ट

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने संबोधन में उनके विरोधियों और विपक्षी दलों द्वारा वैक्सीनेशन प्रक्रिया में जो अनेक भ्रांतियां फैलाई जा रही थीं, का करारा जवाब दिया है।

 

उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐलान कर दिया कि पूरे देश में अब कोरोना वैक्सीन मुफ्त में लगेगी और दीवाली तक 80 करोड़ गरीब लोगों को मुफ्त राशन केंद्र सरकार देगी। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष से ऊपर के सभी लोगों की अब मुफ्त वैक्सीनेशन होगी तथा वैक्सीन का 75 प्रतिशत उत्पादन केंद्र को मिलेगा जिसे केंद्र के माध्यम से प्रदेशों को भेजा जाएगा।

 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने स्पष्ट कर दिया कि कुछ प्रदेशों ने खुद वैक्सीन खरीदने की मांग की थी जिसके बाद उन्हें केंद्र ने खरीद का अधिकार दिया था लेकिन 2 सप्ताह के भीतर ही उन प्रदेशों ने अपने हाथ पीछे खींच लिए और केंद्र को ही यह जिम्मा संभालने की बात कही थी।

 

उन्होंने कहा कि वैक्सीन के उत्पादन का 25 प्रतिशत हिस्सा निजी अस्पतालों को मिलेगा लेकिन निजी अस्पताल भी 150 रुपए से अधिक सॢवस चार्ज नहीं वसूल पाएंगे।

 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस फैसले से देश की जनता को जहां तेजी से वैक्सीनेट किया जाएगा, वहीं उन्हें मुफ्त वैक्सीन लगेगी जिससे कोरोना महामारी से उभरने के लिए प्रधानमंत्री की इस घोषणा से बहुत लाभ मिलेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल प्रदेश: एम्स बिलासपुर में लग सकेगा कोरोना जैसे नए वायरस के वेरिएंट, म्यूटेशन का पता; जानें

बिलासपुर - सुभाष चंदेल एम्स बिलासपुर अब स्वास्थ्य सुविधाओं के...

दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए गुड न्यूज, विशेष शिक्षक के पद भरने की प्रक्रिया शुरू, 31 मार्च तक करें आवेदन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए सरकारी...

एनसीएल में असिस्टेंट फोरमैन के 270 पदों पर निकली भर्ती

हिमखबर डेस्क  कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी और मिनीरत्न...