जहरीला पदार्थ खाने से नाबालिका की मौत

--Advertisement--

Image

हमीरपुर, व्यूरो

भराड़ी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव की नाबालिका ने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

जानकारी के अनुसार भराड़ी थाना क्षेत्र के तहत एक नाबालिगा ने सोमवार दोपहर को घर में किसी जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया। परिजनों को जब इस बात का पता चला तो वे उसे उपचार के लिए पी.एच.सी. जाहू लेकर गए। वहां पर चिकित्सक ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे सी.एच.सी. भोरंज रैफर कर दिया, जहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलने के बाद पुलिस थाना भराड़ी से एक टीम सी.एच.सी. भोरंज पहुंची तथा शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

मामले की पुष्टि डी.एस.पी. अनिल ठाकुर ने की है। उन्होंने बताया कि मृतका का मंगलवार को मैडीकल कालेज हमीरपुर में पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...