दीपाली जस्वाल मेयर और बीरेंद्र भट्ट होंगे मंडी के नए डिप्टी मेयर

--Advertisement--

Image

मंडी, व्यूरो रिपोर्ट

नगर निगम मंडी में मेयर व डिप्टी मेयर पद पर स्थिति स्पष्ट हो गई है। एडवोकेट दीपाली जसवाल नगर निगम मंडी की पहली मेयर होंगी व वीरेंद्र भट्ट डिप्टी मेयर होंगे।

नए नगर निगम बने मंडी में भाजपा ने 15 में से 11 पार्षद जीते है। पेशे से अधिवक्ता दीपाली थनेड़ा वार्ड से पहली बार निर्वाचित हुई हैं। वीरेंद्र भट्ट पुरानी मंडी वार्ड से दूसरी बार चुनाव जीते हैं। पूर्व में नगर परिषद मंडी के उपाध्यक्ष भी रहे हैं। इन्हें अनिल शर्मा का खास माना जाता था लेकिन अनिल के कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आने पर इन्होंने भी कमल का दामन थाम लिया था।

पिछले 5 दिनों से काफी लॉबिंग चल रही थी लेकिन सोमवार को मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने ही सभी 11 जीते पार्षदों से व्यक्तिगत राय लेकर फैसला सुरक्षित रखा और आज शपथ से 10 मिनट पूर्व ही उन्होंने नाम का एलान किया। बता दें कि दूसरी बार सुहड़ा वार्ड से पार्षद बनी नेहा और पहली बार सनयार्ड वार्ड से जीते वीरेंद्र आर्या भी मेयर पद की रेस में थे

लेकिन आखिरी मौके पर वे रेस से बाहर हुए और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने दीपाली जसवाल के नाम पर मुहर लगाई। मंगलवार सुबह 11 बजे सभी 15 पार्षदों ने एक साथ शपथ ली और उसके बाद चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल SDRF ने रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार जीता नैशनल स्ट्रक्चर रैस्क्यू का खिताब

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) ने...

जब पति को छुड़ाने के लिए थाने की छत पर चढ़ गई नशे में धुत्त पत्नी, फिर अचानक फिसला पैर और पुलिस के सामने...

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के जिला मुख्यालय कुल्लू के पुलिस...

पुरानी रंजिश में हुई भेड़पालक की हत्या, स्थानीय युवक निकला कातिल; पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के झंडूता उपमंडल...

हिमाचल में दिखा इतना लंबा अजगर, वीडियो देखते ही आपके भी उड़ जाएंगे होश; लोगों को सतर्क रहने की सलाह

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला स्थित चिंतपूर्णी क्षेत्र...