
व्यूरो रिपोर्ट
शिमला जिला के तहत चिडग़ांव क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में एक बुजुर्ग को गिरफ्तार किया है। आरोपित पीडि़त का रिश्ते में दादा लगता है। बुजुर्ग ने 13 वर्षीय किशोरी को घर पर किसी काम के बहाने बुलाया और दुष्कर्म किया।
पुलिस ने बताया कि यह घटना पिछले साल छह दिसंबर की है, लेकिन शर्म के कारण किशोरी ने इसकी जानकारी नहीं दी थी। बाद में नाबालिग ने मां से अपनी बात कह दी और मामला पुलिस तक पहुंचा।
पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। ग्रामीणों की ओर से आरोपित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है, ताकि दोबारा कोई इस तरह का अपराध न कर सके।
पुलिस थाना प्रभारी चिडग़ांव रंजीत सिंह ने बताया कि मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।
