दरोका वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में उच्च शिक्षा विभाग की निरीक्षण टीम का दौरा

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दरोका, बरियाल में उच्च शिक्षा उपनिदेशक, कांगड़ा-धर्मशाला की निरीक्षण टीम द्वारा  उपनिदेशक उच्च शिक्षा, विकास महाजन के नेतृत्व में विद्यालय का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान विद्यालय में कक्षावार एवं विषयवार शिक्षण व्यवस्था, विज्ञान प्रयोगशाला, पुस्तकालय, प्रार्थना स्थल, आईसीटी लैब तथा कार्यालय अभिलेखों की गहन समीक्षा की गई। साथ ही संपूर्ण शैक्षणिक वातावरण एवं विद्यालय प्रबंधन का मूल्यांकन किया गया।

निरीक्षण टीम द्वारा विद्यालय के सर्वांगीण विकास हेतु महत्त्वपूर्ण सुझाव प्रदान किए गए।  विकास महाजन  ने विद्यालय स्टाफ के साथ विशेष बैठक कर शैक्षणिक गुणवत्ता, आधारभूत संरचना एवं अनुशासन से संबंधित मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की एवं प्रेरणादायक सुझाव साझा किए।

विद्यालय परिवार द्वारा निरीक्षण दल का स्वागत किया एवं इस अवसर को मार्गदर्शन का अमूल्य क्षण मानते हुए विद्यालय विकास के प्रति अपनी पूर्ण प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।

ये रहे शामिल

निरीक्षण दल में नोडल अधिकारी सुधीर भाटिया , प्रधानाचार्य अनिल जरियाल एवं सुशील धीमान, नरेंद्र सिंह,प्रवेश कुमार, वीरेन्द्र पाल शामिल रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में अटूट रिश्ते का दर्दनाक अंत : भाई की अर्थी देख बहन के भी थमे प्राण, दोहरा मातम

हिमखबर डेस्क  देवभूमि के हमीरपुर जिले का भोरंज उपमंडल इन...

फौजियों पर विवादित टिप्पणी कर घिरी हिमाचल की इन्फ्लुएंसर, सोशल मीडिया पर जमकर हो रही ट्रोल

हिमखबर डेस्क  इन्फ्लुएंसर इशिता पुंडीर इन दिनों विवादित बयान को...

परिजनों को थी उम्मीद…पर मिली गम की खबर, 14 दिन से लापता युवक का झाड़ियों में मिला शव

चम्बा - भूषण गुरूंग  पर्यटन नगरी डल्हौजी के सुभाष चौक-बस...