दराटी लेकर तेंदुए से भिड़ गई 60 साल की महिला

--Advertisement--

Image

धर्मपुर, नरेश कुमार

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के धर्मपुर में लौंगणी पंचायत के हुक्कल गांव में घास काट रही वृद्ध महिला (60) बर्फी देवी अपनी जान बचाने के लिए हाथों में दराटी लिए तेंदुए से भिड़ गईं। वह दो से तीन मिनट तक तेंदुए के सामने तेजधार दराटी घुमाते घुमाते जोर-जोर से चिल्लाती रहीं।

 

तेंदुआ ने वृद्धा के दाएं हाथ पर झपट कर लहूलुहान कर दिया, लेकिन महिला ने हिम्मत नहीं हारी। वृद्धा के इस हौसले को देख साथ में घास काट रही अन्य महिलाएं भी पहुंच गईं और सभी ने एकजुट होकर तेंदुए पर चिल्लाते हुए हमला बोल दिया।

 

शोर सुनकर ग्रामीण भी वहां आ गए और तेंदुए भाग खड़ा हुआ। यह घटना मंगलवार सुबह आठ से साढ़े आठ बजे की है। जब लोगों को इस बात का पता चला तो उन्होंने वृद्ध महिला को तुरंत निजी वाहन से सरकाघाट अस्पताल लाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद भर्ती कर लिया गया है।

 

वहीं, इसकी सूचना वन विभाग धर्मपुर के अधिकारियों को भी दी गई और पुलिस थाना धर्मपुर को भी सूचित कर दिया है। डीएसपी सरकाघाट ने मामले की पुष्टि की है ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल प्रदेश: एम्स बिलासपुर में लग सकेगा कोरोना जैसे नए वायरस के वेरिएंट, म्यूटेशन का पता; जानें

बिलासपुर - सुभाष चंदेल एम्स बिलासपुर अब स्वास्थ्य सुविधाओं के...

दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए गुड न्यूज, विशेष शिक्षक के पद भरने की प्रक्रिया शुरू, 31 मार्च तक करें आवेदन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए सरकारी...

एनसीएल में असिस्टेंट फोरमैन के 270 पदों पर निकली भर्ती

हिमखबर डेस्क  कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी और मिनीरत्न...