कोविड संक्रमण के मामले कम हुए पर अभी भी सावधानी जरूरी टीकाकरण जरूर करवाएं, कोविड प्रोटोकॉल की अनुपालना करें

--Advertisement--

Image

धर्मशाला, राजीव जसबाल 

कांगड़ा जिला में कोविड संक्रमण के मामले कम होने लगे हैं, मंगलवार को जिला में 76 नए मामले सामने आए हैंे और 129 कोविड संक्रमित स्वस्थ भी हुए हैं। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा गुरदर्शन ने देते हुए बताया कि कांगड़ा जिला में अब कोविड के एक्टिव केस 923 हैं। सभी सक्रमित नागरिकों के उपचार के लिए उचित व्यवस्था की गई है, होम आईसोलेशन में रह रहे कोविड रोगियों को दवाइयां तथा आवश्यक चिकित्सा उपकरण उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।

 

उन्होंने कहा कि अब कोविड संक्रमण के मामले कम होने के बाद जोनल अस्पताल में ओपीडी सेवाएं भी आरंभ कर दी गई हैं। उन्होंने कहा कि कोविड से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान भी आरंभ किया गया है तथा सभी नागरिेकों को कोविड वैक्सीन दी जाएगी ताकि किसी भी स्तर पर सक्रमण फैलने का खतरा नहीं रहे।

 

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय कोविड टीकाकरण कार्यक्रम 21 जून 2021 से लागू होगा जिसमें निजी अस्पतालों के लिए वैक्सीन की खुराक की कीमत प्रत्येक वैक्सीन निर्माता द्वारा घोषित की जाएगी।

 

कांगड़ा जिला में 18 से लेकर 44 आयु वर्ग के लोगों के लिए सोमवार तथा वीरवार को कोविड वैक्सीन की डोज दी जाएगी। जबकि 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों सहित हेल्थ केयर वर्कर्स, फ्रंटलाइन वर्कर्स के लिए टीकाकरण सत्र प्रत्येक सप्ताह में चार दिन मंगलवार, बुधवार, शुक्रवार और शनिवार को आयोजित किए जाएंगे जबकि अवकाश के दिन टीकाकरण के लिए कोई भी सत्र आयोजित नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों सहित हेल्थ केयर वर्कर्स, फ्रंटलाइन वर्कर्स के लिए टीकाकरण की कटआफ तिथि 19 जून तक निर्धारित की गई है।

 

उन्होंने कहा कि कोविड प्रोटोकॉल की अनुपालना सभी नागरिकों को सुनिश्चित करनी होगी। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थलों पर सामाजिक दूरी का विशेष ध्यान रखें इसके साथ ही मास्क का उपयोग भी जरूर करें और हाथों को बार बार धोएं ताकि कोरोना संक्रमण से बचाव हो सके।

 

उन्होंने कहा कि टीकाकरण के बाद भी कोविड प्रोटोकॉल की अनुपालना जरूरी है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि खांसी बुखार इत्यादि के लक्षण होने पर टेस्ट जरूर करवाएं तथा इस के लिए सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में टेस्ट की सुविधा प्रदान की गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...