
व्यूरो, रिपोर्ट
त्रिगर्त प्रेस क्लब जिला कांगड़ा पंजीकृत ने हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
गुरुवार को यहां एक बैठक कर पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन पर शोक प्रकट किया गया व श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस मौका पर क्लब के प्रधान सुरेंद्र कालरा ने कहा कि वे युगपुरुष थे युगपुरुष कभी मरते नहीं हैं, वह लोगों के दिलों में बसे रहते हैं।
इस मौका पर क्लब के मुख्य सलाहकार अशोक रैना, उपाध्यक्ष अजय परवान ,संगठन सचिव अजय सहगल ,सचिव अमन पठानिया, संयुक्त सचिव विकास त्यागी, अंकित वालिया, राजीव जसवाल तथा कोषाध्यक्ष विमल बस्सी सहित तमाम सदस्य मौजूद रहे।
