तेरंग में पांचवे दिन भी जारी रहा सर्च अभियान, अभी भी दो लोग हैं लापता

--Advertisement--

दूसरी बार अधिकारियों के साथ तेरंग पहुंचे उपायुक्त, 6 किलोमीटर लंबी तेरंग सड़क जल्द होगी बहाल – अपूर्व देवगन

मंडी – अजय सूर्या  

तेरंग हादसे में लापता लोगों को ढूंढने के लिए चलाया गया सर्च अभियान पांचवें दिन भी जारी रहा। उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन दूसरी बार तेरंग पहुंचे और सर्च अभियान को लीड किया।

अब केवल दो लोगों को ढूंढना शेष है। लापता हुए 10 लोगों में से 8 के शव बरामद किए जा चुके हैं। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस और होमगार्ड की टीमोें के 100 से अधिक जवान दिन-रात लापता लोगों को ढूंढने के लिए लगे हुए हैं।

उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने बताया कि लापता दो लोगों को हादसे वाले स्थल से लेकर साथ बहती खड्ड में भी ढूंढा जा रहा है। इसके लिए रेस्क्यू टीमों द्वारा खड्ड के किनारों पर भी खोज की जा रही है। कठिन भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए ड्रोन के माध्यम से भी खोज जारी है।

उन्होंने कहा कि हादसे में लापता दो लोगों को स्निफर डॉग के माध्यम से भी ढूंढने के प्रयास जारी हैं। उन्होंने बताया कि खोज अभियान में मैनुअल टूल के साथ, ब्लास्टिंग, ड्रिलिंग, कटिंग करके भी लापता लोगों की तलाश की जा रही है।

उपायुक्त ने कहा कि तेरंग पहुंचने की 6 किमी लम्बी सड़क को बहाल करने का प्रयास लगातार जारी है। सड़क पर बड़ी-बड़ी चट्टानें आ गई हैं और बड़ी ज्यादा मात्रा में लैंडस्लाइड हुआ है। कहीं-कहीं तो सड़क पूरी तरह से खड्ड में तबदील हो गई है।

उन्होंने बताया कि सड़क में आने वाले दो पुलों को दुरस्त कर दिया है और बहुत जल्दी इस सड़क को बहाल कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि सड़क के बहाल होने पर भारी मशीनरी के माध्यम से सर्च अभियान चलाया जाएगा, ताकि जल्दी से जल्दी दो लापता लोगों को भी ढूंढा जा सके।

उपायुक्त ने बताया कि 8 मृतकों के परिवारों को उनके खाते में 4-4 लाख रुपये की कुल 32 लाख रुपये की राशि प्रदान की गई है। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रभावित परिवारों को राशन, गैस, ठहरने की व्यवस्था भी कर दी गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

क्योंकि यह आराम का मामला है…स्ट्रेट कट, ए-लाइन या अनारकली, कॉटन कुर्तियों के लिए युवतियां क्रेजी

हिमखबर डेस्क जैसे-जैसे गर्मियों का मौसम शुरू हो रहा है, वैसे-वैसे...

ढलियारा में तीखे मोड़ पर खाई में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली, 3 की मौत, 15 घायल

हिमखबर डेस्क उपमंडल देहरा के अंतर्गत ढलियारा क्षेत्र में शुक्रवार को...