तीन आजाद विधायकों का राजनीति भविष्य भाजपा के पाले में जाने से आबाद होगा या बरवाद

--Advertisement--

तीन आजाद विधायकों का राजनीति भविष्य भाजपा के पाले में जाने से आबाद होगा या बरवाद – साधू राम राणा

डोल भटहेड़ – अमित शर्मा 

पूर्व पंचायत समिति सदस्य एवं वर्तमान उपप्रधान पंचायत डोल भटहेड़ साधू राम राणा ने तीन विधायकों द्वारा अपनी विधायकी छोड़कर भाजपा में शामिल होने उपरांत अब पुनः भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ने को लेकर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि क्या तीनों आजाद विधायक भाजपा के लिए अपनी विधायकी की कुर्बानी के बदले अब भाजपा के चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़कर भाजपा के समर्थन से पुनः अपने सिर पर विधायकी का ताज पहन भी पाएंगे या फिर भाजपा द्वारा समर्थन के बदले भाजपा के भीतरघात के प्रहार से अपनी हार पर भाजपा को कोसते हुए खाली हाथ लौटकर फिर नए सिरे से अपना राजनीति भविष्य तह करते हुए नज़र आएंगे ।

क्योंकि यह तीनों निर्दलीय विधायक भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से सांठ-गांठ करके भाजपा में शामिल हुए थे जबकि जमीनी स्तर के भाजपा कैडर को इन तीनों निर्दलीय विधायकों की अपने अपने क्षेत्रों में भाजपा में इंट्री हज़म न होने की झलकियां शुरू से देखने को मिल रही हैं।

अतः भाजपा का शीर्ष नेतृत्व भले इन तीनों निर्दलीय विधायकों को भाजपा में शामिल करके जीतने केलिए अपनी प्रतिष्ठा बचाने केलिए बड़े स्तर पर किलेबंदी करने में जुटा हुआ है लेकिन भाजपा का जमीनी स्तर का भाजपा कैडर इन तीनों निर्दलीय विधायकों को भाजपा में आबाद नहीं बल्कि बरवाद करने के मूड में ही दिखाई दे रहा है।

जिसका अहसास इन तीनों निर्दलीय विधायकों को भी अंदरखाते होता दिख रहा है। क्योंकि तीनों निर्दलीय विधायकों को भाजपा के जमीनी स्तर के कैडर के अंदरूनी विरोध के साथ ही क्षेत्र की जनता का विधायकी को छोड़ने का खुलेआम विरोध भी झेलना पड़ रहा है।

जिसका संतोषजनक जवाब यह तीनों निर्दलीय विधायक जनता को नहीं दे पाने से भी इन तीनों निर्दलीय विधायकों की जीत को लेकर असमंजस सी स्थिति दिखाई देने लगी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

दो दिन की बारिश में ही दरकने लगी धर्मशाला के पास चोहला की पहाड़ी, असुरक्षित घोषित

हिमखबर डेस्क अप्रैल माह में हुई बेमौसम बारिश ने पर्यटन...

मशहूर गायिका आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

हिमखबर डेस्क बॉलीवुड की मशहूर पार्श्व गायिका आशा भोसले ने...