डेढ़ वर्षीय बच्चे की पानी से भरी बाल्टी में डूबने से मौत, क्षेत्र में मातम का माहौल

--Advertisement--

पुराना गुरुद्वारा क्षेत्र में एक डेढ़ वर्षीय बच्चे की पानी की बाल्टी में गिरने से मौत हो गई। इस हादसे के बाद क्षेत्र में मातम का माहौल बना हुआ है।

ऊना – अमित शर्मा

हिमाचल प्रदेश व पंजाब सीमा पर स्थित नंगल के वार्ड नंबर-2 के तहत पड़ते पुराना गुरुद्वारा क्षेत्र में एक डेढ़ वर्षीय बच्चे की पानी की बाल्टी में गिरने से मौत हो गई। इस हादसे के बाद क्षेत्र में मातम का माहौल बना हुआ है। जानकारी के अनुसार बच्चा खेलते-खेलते घर के बाथरूम में चला गया और वहां पानी से भरी बाल्टी में जा गिरा।

काफी देर तक जब बच्चे की कोई आवाज नहीं सुनाई दी तो परिवार वालों ने बाथरूम में जाकर देखा तो बच्चा पानी से भरी बाल्टी में गिरा था। परिजन उसे सिविल अस्पताल नंगल लेकर गए, लेकिन वहां बच्चों का डॉक्टर न होने के चलते उसे बीबीएमबी अस्पताल ले जाया गया।

वहां डॉ. नितिश वर्धन ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। इस घटना के उपरांत परिजनों का रो-रो को बुरा हाल है। बच्चे का पिता गोल्डी पुरी कबाड़ का काम करता है। घटना के बाद मौके पर पंहुचे वार्ड-2 के पार्षद एवं नंगल नगर कौंसिल के अध्यक्ष संजय साहनी ने यहां इस घटना पर दुख जताते हुए अभिभावकों से अपने बच्चों का ध्यान रखने की अपील की।

उन्होंने कहा कि उनके वार्ड में इस प्रकार की यह दूसरी घटना हो चुकी है। भवष्यि में ऐसा कुछ न हो, इसके लिए अभिभावक अपने नन्हे-मुन्नों का खास ध्यान रखें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सोलन SDM पूनम बंसल के खिलाफ विजिलेंस जांच की सिफारिश, डीजीपी ने लिखा पत्र

सोलन - रजनीश ठाकुर हिमाचल के पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी...

हिमाचल में अनोखी शादी: 66 साल के बुजुर्ग ने 35 साल की युवती से रचाई शादी

बुजुर्ग ने युवती से कथित शादी करने के बाद...