डीसी ने किया सुविधा हैल्पलाईन का शुभारंभ, आत्मनिर्भर भारत के तहत मंडी जिला प्रशासन की नई पहल

--Advertisement--

Image

मंडी, व्यूरो

मंडी जिला प्रशासन ने युवाओं को स्वरोजगार से जुड़ी सरकारी योजनाओं का लाभ लेने को उपयुक्त मार्गदर्शन प्रदान करने के मकसद से एक नई पहल करते हुए सुविधा हैल्पलाईन जारी की है। आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत की गई इस पहल के अंतर्गत उपायुक्त ऋग्वेद ठाकुर ने मंगलवार को सुविधा हैल्पलाईन का शुभारंभ किया।

उन्होंने कहा कि लोग सुविधा हैल्पलाईन नंबर 8988008008 पर हर सप्ताह सोमवार से शनिवार सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक कॉल कर सकते हैं। इस पर विभागीय अधिकारी उपलब्ध रहेंगे, जिनसे लोग स्वरोजगार से जुड़ी सरकारी योजनाओं का लाभ लेने को लेकर पूरा मार्गदर्शन प्राप्त कर सकेंगे। साथ ही योजनाओं में आवेदन की आवश्यक प्रक्रिया की जानकारी ले सकेंगे। इसके अलावा यदि किसी को स्वरोजगार से जुड़ी अपनी किसी परियोजना को लेकर कोई सुझाव की आवश्यकता हो अथवा शंका निवारण के लिए इस नंबर पर फोन कर सकते हैं।

उपायुक्त ने कहा कि सुविधा हैल्पलाईन केे माध्यम से प्रशासन का प्रयास है कि इच्छुक लाभार्थियों से सीधा संपर्क स्थापित हो, ताकि स्वरोगजार के इच्छुक लोगों को योजनाओं का फायदा मिले। उन्होंने लोगों से इस सुविधा का भरपूर लाभ उठाने की अपील की। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त जतिन लाल, जिला उद्योग केंद्र मंडी के महाप्रबंधक ओपी जरयाल और लीड बैंक मैनेजर एस.के सिन्हा मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

चंबा के बलोठ के 84 चला में बादल फटा, लोहे का पुल बहा; 50 श्रद्धालु सुरक्षित निकाले

चम्बा - भूषण गुरुंग भरमौर हलके के गैर-जनजातीय क्षेत्र की...

समाज शास्त्र शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 225 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट

हमीरपुर 17 अगस्त - हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश राज्य चयन...

रैत में 12 पंचायतों के बीपीएल परिवारों से संवाद, केवल सिंह पठानियां ने दी फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी

प्रदेश सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी कार्यक्रमों में...

स्वतंत्रता दिवस पर पूर्व सैनिक राजीव को मिली ऑटोमेटिक व्हीलचेयर की सौगात

धर्मशाला, 17 अगस्त - हिमखबर डेस्क स्वतंत्रता दिवस के अवसर...