डिस्‍काउंट पर फार्चूनर गाड़ी दिलाने के नाम पर मैकेनिक ने की सात लाख रुपये की धोखाधड़ी

--Advertisement--

Image

बद्दी- सुभाष चंदेल

जिला सोलन के पुलिस थाना बरोटीवाला के तहत धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस को दी शिकायत में जगजीत सिंह पुत्र मनमोहन सिंह ने बताया कि वह 10 वर्ष से भटौलीकलां स्थित एक उद्योग में काम करता है। छह माह पहले फार्चूनर गाड़ी खरीदने के लिए वह मैकेनिक प्रवीण कुमार से मिला। प्रवीण ने उसे संजीव कुमार निवासी मिल्क कालोनी धनास चंडीगढ़ और प्रदीप भाटिया निवासी धनास से मिलवाया था। लंबी वेटिंग के कारण संजीव कुमार व प्रदीप भाटिया ने कहा कि चंडीगढ़ टोयोटा एजेंसी में जान-पहचान है और उसे नई गाड़ी दिलवा देंगे और डिस्काउंट भी करवाएंगे।

जगजीत सिंह ने दो लाख रुपये संजीव कुमार के खाते में डाल दिए और पांच लाख रुपये नकद व पुरानी फार्चूनर गाड़ी भी उसे दे दी। गाड़ी की कीमत 15.50 लाख तय की गई थी। संजीव कुमार उसकी पुरानी गाड़ी ले गया और कहा कि दो दिन बाद अंबाला एंजेसी से नई गाड़ी मिल जाएगी और बाकी के पैसे वहीं ले लेंगे। जिसके बाद इन दोनों लोगों ने टालमटोल करना शुरू कर दिया, लेकिन आज तक पैसे व गाड़ी वापस नहीं मिले। डीएसपी बद्दी नवदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने पीडि़त की शिकायत के आधार पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पेट्रोल-डीजल पर लगेगा सेस, बिल पारित, जानिए कितने बढ़ेंगे दाम

हिमखबर डेस्क  हिमाचल विधानसभा में वैल्यू एडेड टैक्स में संशोधन...

फतेहपुर में पत्थर बन गया सरकारी सीमेंट, वायरल वीडियो से मचा हडक़ंप

फतेहपुर - अनिल शर्मा विकास खंड फतेहपुर के अधीन पंचायत...

पेट्रोल-डीजल पर अनाथ और विधवा सेस लगेगा, विरोध के बीच संशोधन विधेयक सदन में पारित

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल और डीजल पर अब...