डलहौजी सिविल हॉस्पिटल मे पथरी और हर्निया का ऑपरेशन शुरू होने से लोगो मे खुशी को लहर

--Advertisement--

डलहौज़ी/ चम्बा – भूषण गुरूंग 

डलहौज़ी सिविल अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के तहत पथरी और हर्निया के ऑपरेशन की सुविधा शुरू की गई है। इस सुविधा के आने से स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिली है, क्योंकि अब उन्हें इन जटिल ऑपरेशनों के लिए बाहर के बड़े अस्पतालों का रुख नहीं करना पड़ेगा।

डॉक्टर मनीष (MD मेडिसिन) और डॉक्टर आशीष कटौच की समर्पित सेवाओं की स्थानीय निवासियों द्वारा जमकर सराहना की जा रही है। इन डॉक्टरों के प्रयासों से डलहौज़ी के लोग अब अपनी स्वास्थ्य समस्याओं का समाधान अपने ही शहर में पा रहे हैं।

उच्च स्तरीय चिकित्सा सेवाओं का लाभ

पहले पथरी और हर्निया जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं के लिए मरीजों को शिमला या अन्य बड़े शहरों में जाना पड़ता था। लेकिन अब, डलहौज़ी सिविल अस्पताल में इस सुविधा के शुरू होने से उन्हें यहीं पर उच्च स्तरीय चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध हो रही हैं। अस्पताल की एसएमओ सीमा अत्री ने बताया कि डॉक्टरों और स्टाफ के समर्पण की वजह से यह मुमकिन हो पाया है।

डलहौज़ी के निवासियों ने इस सुविधा का स्वागत करते हुए कहा कि यह उनके लिए एक बड़ी राहत है। उन्हें अब बड़े व् बाहरी शहरों के अस्पतालों का सामना नहीं करना पड़ेगा।

स्थानीय निवासी तिलक राज कपूर, सरदार परमजीत सिंह, रवि खन्ना, और अन्य लोगों ने डॉक्टर मनीष और डॉक्टर आशीष की सेवाओं की प्रशंसा की।

इसके साथ ही, उन्होंने कांग्रेस नेत्री आशा कुमारी स्वास्थ्य मंत्री डॉ धनी राम शाण्डिल और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखू का भी आभार व्यक्त किया है, जिनके प्रयासों से यह पहल संभव हो पाई है। डलहौज़ी में यह पहल स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शैक्षणिक भ्रमण पर गए राजकीय उच्च विद्यालय अम्बारा के विद्यार्थी

शैक्षणिक भ्रमण पर गए राजकीय उच्च विद्यालय अम्बारा के...

मैं भ्रष्ट नहीं, मुझे घर से घसीट कर जेल में डाला गया, पर अंत में अन्याय की हार हुई: केजरीवाल

दिल्ली  - नवीन चौहान  आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक...

शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल, सिसोदिया सहित 23 बरी, फैसले के बाद रो पड़े आप संयोजक

दिल्ली  - नवीन चौहान  दिल्ली के जिस बहुचर्चित शराब घोटाले के...

महिला अधिकारी ओशिन शर्मा के प्रमोशनल वीडियो की जांच शुरू, सोशल मीडिया से हटाई पोस्ट

हिमखबर डेस्क राजधानी शिमला में तैनात एक महिला प्रशासनिक अधिकारी...