ठगी का शिकार हुआ व्यक्ति, शातिर ने खाते से ऐसे निकाले 4.87 लाख

--Advertisement--

Image

बीबीएन क्षेत्र में इन दिनों ऑनलाइन ठगी के मामले देखने को मिल रहे हैं। बद्दी पुलिस द्वारा हालांकि बार-बार लोगों को अलग-अलग साधनों से ऑनलाइन ठगी को लेकर जागरूक किया जा रहा है परंतु ठगी के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं।

बीबीएन – रजनीश ठाकुर

बीबीएन क्षेत्र में इन दिनों ऑनलाइन ठगी के मामले देखने को मिल रहे हैं। बद्दी पुलिस द्वारा हालांकि बार-बार लोगों को अलग-अलग साधनों से ऑनलाइन ठगी को लेकर जागरूक किया जा रहा है परंतु ठगी के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं।

ताजा मामला बद्दी के अमरावती अपार्टमैंट लिली ब्लॉक्स का है, जहां रह रहे एक व्यक्ति के खाते से शातिरों ने करीब 4.87 लाख रुपए उड़ा लिए।

शिकायकर्ता देवेंद्र दूबे पुत्र शिवदत्त ने बताया कि उसके मोबाइल पर एक कॉल आई, जिसमें काॅल करने वाले व्यक्ति ने कहा कि वह एसबीआई कस्टमर केयर से बोल रहा है और एसबीआई की तरफ से कैश बैक कूपन भेजना है इसलिए ऐक्टिवेशन कोड बता दें।

जैसे ही उसने ऐक्टिवेशन कोड बताया तो उसके खाते से 2 ट्रांजैक्शन में 331903 व 155228 रुपए निकाल लिए गए। इसकी सूचना उसे  तुरंत बद्दी पुलिस थाने में दी।

डीएसपी बद्दी प्रियंक गुप्ता ने बताया कि ठगी की शिकायत मिलने के बाद अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगामी जांच की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल SDRF ने रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार जीता नैशनल स्ट्रक्चर रैस्क्यू का खिताब

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) ने...

जब पति को छुड़ाने के लिए थाने की छत पर चढ़ गई नशे में धुत्त पत्नी, फिर अचानक फिसला पैर और पुलिस के सामने...

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के जिला मुख्यालय कुल्लू के पुलिस...

पुरानी रंजिश में हुई भेड़पालक की हत्या, स्थानीय युवक निकला कातिल; पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के झंडूता उपमंडल...

हिमाचल में दिखा इतना लंबा अजगर, वीडियो देखते ही आपके भी उड़ जाएंगे होश; लोगों को सतर्क रहने की सलाह

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला स्थित चिंतपूर्णी क्षेत्र...