टीम सहभागिता के स्वयंसेवियों द्वारा लगाये गए बेसहारा पशुओं को रेडियम रिफ्लेक्टर

--Advertisement--

Image

मंडी – अजय सूर्या

टीम सहभागिता के स्वयंसेवियों द्वारा सड़कों पर घूम रहे बेसहारा पशुओं को रेडियम रिफ्लेक्टर लगाये गए । रेडियम रिफ्लेक्टर की सहायता से गाड़ियों की रोशनी से ये पशु वाहन चालकों को दुर से ही दिख जाते हैं, जिससे वो अपनी गति धीमी कर सकते हैं और इन बेसहारा पशुओं से सम्बंधित घटनाओं को कम किया जा सकता है।

इसी दिशा में सहभागिता के स्वयंसेवियों द्वारा इन पशुओं की जान बचाने तथा सड़क पर इनसे सम्बंधित दुर्घटनाओं को कम करने के लिए ये कदम उठाया गया है।

बीजू, अध्यक्ष सहभागिता ने जानकारी देते हुए बताया कि आजकल बहुत से जानवर सड़कों पर मिल रहे हैं, जो आये दिन किसी न किसी घटना का शिकार हो रहे हैं। इससे जानवरों का नुकसान हो रहा है। आये दिन कुल्लू – मनाली राष्ट्रमार्ग पर इस कारण दुर्घटनाएं देखने को मिलती हैं।

इन्हीं घटनाओं को कम करने का एक रास्ता इन पशुओं के गले में रेडियम रिफ्लेक्टर लगाना है जिससे इन दुर्घटनाओं को रोका जा सके। उन्होंने बताया कि ये रिफ्लेक्टर उन्हें कार सेवा दल संस्था द्वारा उपलव्ध करवाए गये हैं। उन्होंने कार सेवा दल के अध्यक्ष मनदीप सिंह का इस नेक काम में उनकी सहायता करने के लिए आभार व्यक्त किया है।

स्वयंसेवियों द्वारा ये रिफ्लेक्टर कुल्लू से 15 मील तक लगाए गए। टीम सहभागिता एक ऐसी संस्था है जो सदा ही समय – समय पर समाजिक कार्य के क्षेत्र में जनहित में कार्य करती आई है। चाहे वो नशे के खिलाफ लोगों को जागरूक करना हो या कोरोना महामारी के दौरान लोगों की सहायता करना वे सदा ही आम जनता की सहायता के लिए तैयार रहते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

क्योंकि यह आराम का मामला है…स्ट्रेट कट, ए-लाइन या अनारकली, कॉटन कुर्तियों के लिए युवतियां क्रेजी

हिमखबर डेस्क जैसे-जैसे गर्मियों का मौसम शुरू हो रहा है, वैसे-वैसे...

ढलियारा में तीखे मोड़ पर खाई में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली, 3 की मौत, 15 घायल

हिमखबर डेस्क उपमंडल देहरा के अंतर्गत ढलियारा क्षेत्र में शुक्रवार को...