टीजीटी-हिंदी, संस्कृत और ड्राईंग मास्टर के भर्ती नियमों का अध्ययन करें अभ्यर्थी

--Advertisement--

हमीरपुर – हिमखबर डेस्क 

प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कमल किशोर भारती ने बताया कि टीजीटी (हिंदी), टीजीटी (संस्कृत) और ड्राईंग मास्टर ग्रुप-सी के पदों के भर्ती एवं पदोन्नति नियमों के संबंध में विभाग द्वारा 18 तथा 19 फरवरी को जारी अधिसूचनाओं को विभाग की वेबसाइट himachal.nic.in/eleedu पर अपलोड कर दिया गया है।

उन्होंने इन पदों के लिए इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे इन अधिसूचनाओं का अध्ययन कर लें, ताकि वे उक्त पदों के भर्ती एवं पदोन्नति नियमों से अवगत हो सकें।

उपनिदेशक ने बताया कि अब टीजीटी (हिंदी), टीजीटी (संस्कृत) और ड्राईंग मास्टर ग्रुप-सी के पदों पर भर्तियां इन्हीं नियमों के अंतर्गत की जाएंगी।

अधिक जानकारी के लिए उपनिदेशक कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972222749 पर संपर्क किया जा सकता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विधायक सुधीर शर्मा को विजिलेंस ने 13 अगस्त को तलब किया, आय-व्यय और संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज मांगे

हिमखबर डेस्क कांगड़ा के धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुधीर...

राजगढ़ में दर्दनाक हादसा, तीन मंजिला मकान गिरने से मां-बेटी की मौत, दो मासूम घायल

हिमखबर डेस्क सिरमौर के राजगढ़ में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक...

स्वस्थ विकल्प ही उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला: केवल सिंह पठानियां

धर्मशाला, 12 अगस्त - हिमखबर डेस्क अन्तर्राष्ट्रीय युवा दिवस के...