
ज्वाली अनिल छांगु
जवाली विधान सभा क्षेत्र से नगरोटा सूरियां के वजीर खानदानी परिवार से सम्बन्ध रखने वाले समाजसेवी संजय गुलेरिया ने आज 15 अगस्त को 75वे स्वतन्त्रता दिवस को एक बड़े अनोखे अंदाज में अपने हजारों की संख्या में आये शुभ चिंतकों सहित अपने गृह निवास पर स्वतन्त्रता सेनानियों की शहादत को याद करते हुए पहले तिरंगा लहराने की रस्म अदा की|
उसके उपरांत साई बाबा के कीर्तन से मनाने की शुरुआत की औऱ लगभग 5000 के करीब अपने शुभचिंतकों को साई बाबा के भजनों से निहाल करके मनाया गया ।ततपश्चात सभी भक्तजनों व लगभग 8000 के करीब अपने शुभचिंतकों को प्रीति भोज से भी नवाजा गया ।
इस शुभ अवसर पर शाहपुर विधान सभा क्षेत्र के विधायक एवं मंत्री सरवीण चौधरी, पूर्व विधायक व वर्तमान वाईस चेयरमैन मनोहर धीमान, पूर्व मंत्री हरबंस सिंह राणा, सचिव युवा एवं खेल मंत्रालय व डिविजनल कमिश्नर कांगड़ा एस एस गुलेरिया , ब्रिगेडियर यशपाल गुलेरिया , महन्त सतीश वत्स, जवाली विधान सभा क्षेत्र की समस्त पंचायतों से पूर्व व मौजूदा प्रधान, उपप्रधान, मेम्बर, बीडीसी सदस्यों इत्यादि महानुभावों ने अपनी हाजरी दर्ज करवाई ।
साथ ही स्वतन्त्रता सेनानियों के इस पावन अवसर पर संजय गुलेरिया की धर्मपत्नी बविता गुलरिया ने अति गरीव परिवार की 21 लड़कियों को गोद लिया है जोकि अभी तीसरी चौथी और पांचवीं में पड़ती है ।बविता गुलरिया ने अपने खाते से 5 वर्ष तक उन लड़कियों को हर महीने खाते में 500/-रुपये प्रति लड़की के हिसाब से डाकघर में जमा करने का बीड़ा उठाया है ।
यह राशि पांच साल के बाद 35000 रुपये हो जाएगी और अगर इस राशि को आगामी पांच साल और रहने दिया जाएगा तो यह राशि 80,000 रुपये हो जाएगी जिससे उपरोक्त गरीव परिवारों को लड़की की शादी के दौरान बहुत भारी मदद मिल सकेगी ।
संजय गुलेरिण की धर्मपत्नी बविता गुलेरिया द्वारा उठाये इस ऐतिहासिक कदम जोकि गरीव बच्चियों के उज्ज्वल भविष्य उठाया है इस पर बविता गुलेरिया गरीव बच्चियों के 6 लाख 30 हजार प्रीमियम भरेगी ।बविता गुलेरिया द्वारा उठाये इस पुण्य कार्य को जवाली विधान सभा की जनता ने खूब सराहा ।
यह एक ऐतिहासिक पहल है इससे पहले इस पावन दिवस को केवल तिरंगा लहराकर ही अपना फर्ज समझते थे लेकिन अब इस समाजसेवी जोड़ी ने स्वतन्त्रता दिवस के महत्त्व को और ज्यादा बढ़ा दिया । इस दिन का समाजसेवा प्रति लिया फैसला ऐतिहासिक फैसला व शहीदों के नाम का फैसला होगा ।
