ज्वाली विधानसभा क्षेत्र में चोरों के हौंसले बुलंद, करियाना स्टोर और कैफ़े में किए हाथ साफ 

--Advertisement--

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र में चोरों के हौंसले बुलंद, करियाना स्टोर और कैफ़े में किए हाथ साफ।

ज्वाली – शिवू ठाकुर 

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र में चोरों के हौंसले बुलंद हैं तथा चोरों द्वारा आएदिन चोरी की घटना को अंजाम दिया जा रहा है जिससे लोगों में दहशत का माहौल है।

शुक्रवार रात्रि को चोरों ने भरमाड़ बस अड्डे के समीप व रेलवे स्टेशन भरमाड़ के पास दुकानों में चोरी की घटना को अंजाम दिया है।

प्राप्त जानकारी अनुसार पंकज कैफे भरमाड़ नजदीक रेलवे स्टेशन के मालिक जगरुप सिंह ने बताया कि मुझे सुरजीत सिंह का सुबह सवा पांच बजे फोन कि आपकी दुकान का ताला टूटा हुआ है।

जब मौके पर पहुंचा तो देखा दुकान का ताला टूटा हुआ था और शटर लगभग दो फुट ऊंचा ऊपर की ओर कर दिया था। बड़ी मुश्किल से शटर को खोला गया तथा जब अंदर जाकर देखा तो दुकान का गल्ला खोल के नीचे फैंका हुआ था जिसमें लगभग चार हजार रुपए थे, उन्हें लेकर चोर भाग गए।

इसी तरह भरमाड़ शहीदी गेट के पास पुष्प करियाना स्टोर भरमाड़ से भी दुकान का शटर उठाकर चोरों ने दुकान के गल्ले को खोलकर नीचे फैंक दिया था व उसमें तीन हजार रुपए लेकर भाग गए।

इसकी सूचना पंचायत प्रधान सुशील कुमार को दी तो प्रधान ने मौका देखकर पुलिस थाना जवाली को सूचित किया। जवाली पुलिस ने मौके पर आकर दुकानदारों के बयान दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।

एसपी नूरपुर अशोक रतन के बोल 

एसपी नूरपुर अशोक रतन ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मैं भ्रष्ट नहीं, मुझे घर से घसीट कर जेल में डाला गया, पर अंत में अन्याय की हार हुई: केजरीवाल

दिल्ली  - नवीन चौहान  आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक...

शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल, सिसोदिया सहित 23 बरी, फैसले के बाद रो पड़े आप संयोजक

दिल्ली  - नवीन चौहान  दिल्ली के जिस बहुचर्चित शराब घोटाले के...

महिला अधिकारी ओशिन शर्मा के प्रमोशनल वीडियो की जांच शुरू, सोशल मीडिया से हटाई पोस्ट

हिमखबर डेस्क राजधानी शिमला में तैनात एक महिला प्रशासनिक अधिकारी...

हिमाचल के इस जिले में बदल गई होली के अवकाश की तारीख, डीसी ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के कई उपमंडलों...