ज्वाली: लब में सांसद निधि से निर्मित दोनों सार्वजनिक शौचालयों की बदबू से आम आदमी का जीना हराम

--Advertisement--

Image

ज्वाली- माधवी पंडित

नगर पंचायत ज्वाली के अधीन लब में सांसद निधि से निर्मित दोनों सार्वजनिक शौचालयों की बदबू से आम आदमी का जीना हराम हो गया है। शौचालयों में न तो पानी की व्यवस्था है और न ही नियमित सफाई कर्मचारी नियुक्त है। इसके अलावा दरवाजे भी टूट चुके हैं तथा इनकी खस्तालाहत को सुधारने की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया गया है।

व्यापार मंडल लब के पूर्व प्रवक्ता एवं समाजसेवी अश्विनी शर्मा व दुकानदार सुरेश गुलेरिया ने कहा कि जब डॉ राजन सुशांत कांगड़ा-चंबा के सांसद थे तो उस समय व्यापार मंडल ने लब में दो जगहों पर सार्वजनिक शौचालय निर्माण की मांग रखी थी। जिस पर डॉ राजन सुशांत ने लब को सांसद निधि से बजट का प्रावधान करवाकर दो सार्वजनिक शौचालय बनवा कर दिए।

तब पंचायत समय में व्यापार मंडल लब द्वारा इसकी साफ-सफाई का ख्याल रखा जाता था तथा दुकानदारों से उगाही करके सफाई कर्मी को पैसे दिए जाते थे। बाद में नगर पंचायत बन गई लेकिन तब से लेकर इनकी हालत काफी खराब है। नगर पंचायत ने नए सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण करवाना तो दूर, पुराने सार्वजनिक शौचालयों की भी सुध नहीं ली।

मौजूदा समय में इनके अंदर जाना तो दूर, पास से गुजरना भी मुश्किल हो जाता है। दुकानदारों ने कहा कि बदबू उनकी दुकानों तक आती है तथा उनका दुकानों में अंदर बैठना मुश्किल हो रहा है। दुकानदारों सहित लोग नाक पर रुमाल रखकर इनके पास से गुजरते हैं।

एसडीएम जवाली सहित नगर पंचायत जवाली को कई बार अवगत करवाया गया लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ। अश्विनी शर्मा ने कहा कि 1100 नंबर पर भी इसकी शिकायत की गई लेकिन तब भी कोई समाधान नहीं हो पा रहा है।

उन्होंने कहा कि नगर पंचायत ज्वाली अतिशीघ्र इन सार्वजनिक शौचालयों की हालत को सुधारे तथा नियमित सफाई कर्मचारी की नियुक्ति करे अन्यथा दुकानदारों सहित लोग नगर पंचायत कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।

क्या कहते हैं चेयरमैन राजिंदर राजू:

इस बारे में नगर पंचायत जवाली के चेयरमैन राजिंदर राजू ने कहा कि दोनों ही सार्वजनिक शौचालयों को दुरुस्त करवाया जाएगा तथा सफाई का भी ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि रिपेयर का सामान आ गया है तथा जल्द ही कार्य भी शुरू होगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कन्फ्यूजन खत्म, कल एक ही दिन होगी अष्टमी और नवमी

हिमखबर डेस्क  चैत्र नवरात्रि पर्व में अष्टमी और नवमी को...

कितने दिन का होगा लॉकडाउन? दुनिया के सामने सबसे बड़ा संकट, मोदी ने दिए क्या संकेत?

हिमखबर डेस्क  मिडल ईस्ट में जारी जंग और तनाव थमने...

सरकार हिमाचल में बसाएगी 3 नए सैटेलाइट शहर, HUDCO और HIMUDA के बीच MoU साइन

हिमखबर डेस्क  प्रदेश में तीन नए सैटेलाइट शहरों के विकास...