ज्वाली में 16 पेटी अवैध शराब बरामद, चालक फरार

--Advertisement--

ज्वाली में 16 पेटी अवैध शराब बरामद, चालक फरार

ज्वाली – अनिल छांगू 

जिला पुलिस नूरपुर ने नशा माफिया पर पैनी नजर रखी हुई है तथा लगातार नशा माफिया पुलिस के चंगुल में फंस रहा है। सोमवार को भी जिला पुलिस ने 32 मील – ज्वाली मार्ग पर ताहलियां के समीप नाकाबंदी के दौरान एक कार से देसी शराब की 16 पेटियां बरामद की हैं।

मिली जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर करीब तीन बजे पुलिस ने ताहलियां सफेदा चौक पर नाका लगाया हुआ था कि इस दौरान कुठेड़ा की तरफ से एक कार आई जिसे पुलिस ने रुकने का इशारा किया, तो चालक नाका तोड़कर गाड़ी को भगा ले गया।

उसके बाद पुलिस ने गाड़ी का पीछा किया तो बसंतपुर के समीप चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने जब गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें देसी शराब बीआरबी मार्का की 16 पेटियां बरामद की गईं जोकि अवैध रूप से ज्वाली की तरफ लाई जा रही थी। पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में ले लिया है तथा चालक की तलाश शुरू कर दी है।

एसपी अशोक रतन के बोल

एसपी नूरपुर अशोक रतन ने बताया कि इस संदर्भ में पुलिस ने गाड़ी को शराब सहित जब्त करके केस दर्ज कर लिया है और आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि नशा माफिया को बख्शा नहीं जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

दो दिन की बारिश में ही दरकने लगी धर्मशाला के पास चोहला की पहाड़ी, असुरक्षित घोषित

हिमखबर डेस्क अप्रैल माह में हुई बेमौसम बारिश ने पर्यटन...

मशहूर गायिका आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

हिमखबर डेस्क बॉलीवुड की मशहूर पार्श्व गायिका आशा भोसले ने...