ज्वाली में नशा माफिया की 1. 4 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति जब्त

--Advertisement--

ज्वाली – शिवू ठाकुर

जिला पुलिस नूरपुर ने ज्वाली के नशा माफिया पर कार्रवाई करते हुए एक करोड़, बयालीस लाख, सैंतालीस हजार तीन सौ बाईस रुपए की चल-अचल संपत्ति सीज की गई है, जिससे हड़कंप मच गया है। जिला पुलिस ने सोहन सिंह उर्फ सोहनी पुत्र होशियार सिंह निवासी टियूकरी तहसील जवाली जिला कांगड़ा की चल-अचल संपत्ति प्रॉपर्टी सीज की है।

प्राप्त जानकारी अनुसार पुलिस ने 23 दिसंबर 2023 को पुलिस थाना जवाली के अधीन मुकाम अमणी में नाकाबंदी में गाड़ी की चैकिंग के दौरान श्याम लाल निवासी जिल्हन (मंडी) के कब्जे से एक किलो 43 ग्राम चरस बरामद करने में सफलता प्राप्त की थी, जिस पर थाना ज्वाली में धारा 20, 25, 29 एनडीपीएस एक्ट के अधीन मामला दर्ज किया गया था।

इस अभियोग में जिला पुलिस नूरपुर द्वारा पेशेवर ढंग से आगामी कार्रवाई करते हुए एक अन्य आरोपी सोहन सिंह उर्फ सोहनी पुत्र होशियार सिंह निवासी टियूकरी तहसील ज्वाली को घाटी बैरियर नजदीक पौग डैम से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की थी।

जिला पुलिस नूरपुर ने उपरोक्त अभियोग में गिरफतार आरोपी सोहन सिंह उर्फ सोहनी की चल-अचल संपत्ति की वित्तीय जांच की है, जिसमें आरोपी सोहन सिंह उर्फ सोहनी की एक करोड़, बयालीस लाख, सैंतालीस हजार तीन सौ बाईस रुपए की चल व अचल संपत्ति को आगामी आदेशों हेतु सक्षम प्राधिकारी नई दिल्ली को आवेदन किया गया था, जिस पर सक्षम प्राधिकारी नई दिल्ली ने संपति जब्त करने के आदेश दिए हैं।

एसपी नूरपुर अशोक रतन के बोल 

एसपी नूरपुर अशोक रतन ने बताया कि सोहन सिंह उर्फ सोहनी की एक करोड़, बयालीस लाख, सैंतालीस हजार तीन सौ बाईस रुपए की चल व अचल संपत्ति को जब्त किया गया है। उन्होंने कहा कि नशा माफिया के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

HIMTECH Learn and Earn Skills Academy को Skill India से बड़ी उपलब्धि, आवेदन ऑटो अप्रूव

हिमाचल प्रदेश के युवाओं के कौशल विकास की दिशा...

हिमाचल में चिट्टा तस्कर पर बड़ा एक्शन, डमटाल में 48 लाख की संपत्ति जब्त

हिमाचल प्रदेश में नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई जारी...