नगरोटा सूरियां में अभ्युदय यूथ क्लब द्वारा खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

--Advertisement--

ज्वाली – अनिल छांगु

एकल विद्यालय के तहत संभाग उत्तर हिमाचल के अंचल नगरोटा सूरियां में अभ्युदय यूथ क्लब के अंतर्गत अंचल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता अंचल अध्यक्ष अंकुर भड़वाल की अध्यक्षता में मकड़ाहन मैदान में हुई, जिसमें 350 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

खेलकूद प्रतियोगिता में कबड्डी, दौड़, कुश्ती, लोंग जंप, हाई जंप इत्यादि खेलों का आयोजन हुआ। इसका उद्घाटन चैन सिंह पठानिया ने किया जबकि समाजसेवी सुभाष धवन ने समापन सत्र में भाग लिया। छात्र वर्ग में कबड्डी में हारचक्कियां व छात्राओं में मस्तगढ़ की टीम विजेता रही। मेधावी प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

ये रहे उपस्थित

इस कार्यक्रम में सुरेश गुलेरिया, दिनेश निखिल, जितेंद्र गौतम, सुनीता देवी, स्वरूप गुलेरिया, राजेश ठाकुर, शुभम चौहान, बिंदु बाला, शिंपु जरियाल, विशाल परमार, रूप लाल, अर्पणा शर्मा, प्रदीप कुमार, ममता देवी, रमन राणा इत्यादि मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

HIMTECH Learn and Earn Skills Academy को Skill India से बड़ी उपलब्धि, आवेदन ऑटो अप्रूव

हिमाचल प्रदेश के युवाओं के कौशल विकास की दिशा...

हिमाचल में चिट्टा तस्कर पर बड़ा एक्शन, डमटाल में 48 लाख की संपत्ति जब्त

हिमाचल प्रदेश में नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई जारी...