पंचायत प्रधान के पति पर महिला वार्ड सदस्य को कपड़ों से खींचने व अभद्र व्यवहार के आरोप

--Advertisement--

पंचायत प्रधान के पति पर महिला वार्ड सदस्य को कपड़ों से खींचने व अभद्र व्यवहार के आरोप

ऊना – अमित शर्मा

पुलिस थाना बंगाणा के तहत एक ग्राम पंचायत की महिला वार्ड पंच के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। वार्ड पंच ने ग्राम पंचायत महिला प्रधान के पति पर कपड़ों से खींचने व अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए पुलिस के पास शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को शिकायत देते हुए ग्राम पंचायत की महिला वार्ड सदस्य ने बताया कि गत दिवस ग्राम सभा में हिस्सा लेकर में वार्ड की एक अन्य पंच के साथ वापिस घर आ रही थी। इसी दौरान ग्राम पंचायत की प्रधान के पति ने मेरा रास्ता रोककर हमला किया। इतना ही नहीं कपड़ों से खींचकर अभद्र व्यवहार भी किया। महिला वार्ड पंच का आरोप है कि प्रधान के पति ने मारपीट करते हुए गाली-गलौज भी की। आरोप है कि महिला प्रधान का पति पंचायत कार्रवाई में दखल करता है।

एएसपी ऊना संजीव भाटिया के बोल

एएसपी ऊना संजीव भाटिया ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर महिला प्रधान के पति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लॉटरी को लेकर जयराम ठाकुर का बड़ा बयान, बोले- आदत लगी तो बर्बाद हो जाएंगे परिवार

लॉटरी को लेकर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सरकार...

शिरगुल महाराज के प्रसिद्ध कारीगर कृपालु का निधन, 98 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

शिरगुल महाराज के सुप्रसिद्ध कारीगर कृपालु का 98 वर्ष...