ज्वाली में खुलेगा ईसीएचएस अस्पताल, 15 हजार फौजी परिवार होंगे लाभान्वित

--Advertisement--

Image

ज्वाली- अनिल छांगू

लंबे समय से जवाली उपमंडल में पूर्व सैनिकों की ईसीएचएस अस्पताल की मांग चली आ रही थी, जो 2017 में जिस संघर्ष के साथ शुरुआत हुई उसकी आज जीत हुई है और इस जीत पर स्थानीय पूर्व सैनिकों के संघ ने स्थानीय विधायक अर्जुन ठाकुर को इस कामयाबी का सारा श्रेय दिया, जिनके प्रयासों से उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और पूर्व सैनिक कल्याण वोर्ड मंत्री महिंद्र सिंह ठाकुर के आशीर्वाद के साथ मिलकर हुआ।

साथ ही साथ मेजर प्रकाश आजाद मुख्य वक्ता पूर्व सैनिक संघ ने जानकारी देते हुए कहा कि इससे लगभग 15 हजार फौजी परिवार लाभान्वित होंगे और उनके परिवारों को स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिलेगा। इस अस्पताल के लिए लगभग 20 करनाल भूमि अधिग्रहण किया गया है।साथ ही साथ इस कार्य की शुरुआत के लिए प्रदेश सरकार का भी धन्यवाद किया।

इस मौके पर मेजर प्रकाश आजाद, कैप्टन यशपाल सिंह, कैप्टन तिलक धीमान, कैप्टन बलदेव चौधरी, कैप्टन गगन सिंह, कैप्टन गगन परमार, कैप्टन कुलदीप सिंह, बलराम सिंह, कुलवंत सिंह, जोगिंद्र चंद, कैप्टन ध्यान सिंह, सुजान सिंह, कैप्टन करनैल सिंह आदि मौजूद रहे। अंत में पूर्व सैनिक संघ के सभी सदस्यों ने स्थानीय पटवारी अमित चौधरी का इस कार्य में अहम भूमिका निभाने के लिए धन्यवाद किया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

धर्मशाला एथलेटिक्स मीट: पहले दिन कांगड़ा, मंडी और खेलो इंडिया केंद्र के खिलाड़ियों का जलवा

धर्मशाला के सिंथेटिक ट्रैक में आयोजित 67वीं राज्य स्तरीय...